Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

12 मार्च को “मिशन नगरोदय” के तहत विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियो को मुख्यमंत्री चौहान करेंगे लाभान्वित

रामलीला मैदान बैढ़न मे कार्यक्रम का होगा आयोजन आयुक्त नगर निगम

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 मार्च 2021 को “मिशन नगरोदय कार्यक्रम” के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, नगरो के विकास के लिये 15 वे वित्त आयोग से राशि जारी करेंगे और यह कार्यक्रम के प्रथम चरण में नगर विकास के लिये तैयार की गयी और कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण जनप्रतिनिधियों के समक्ष किया जायेगा और जिसमे अपरान्ह 2:00 बजे से मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रदेश के एक लाख 63 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के खातों में 1600 करोड़ की राशि अंतरित की जायेगी और इसी तरह नगरों के विकास के लिए 15 वें वित्त आयोग से 3 हजार एक करोड़ रूपये की राशि अंतरित की जायेगी और “प्रधानमंत्री स्व निधि योजना” के 80 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा ।

नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 12 मार्च को मध्यान्ह 12:00 बजे से रामलीला मैदान बैढ़न मे होगा जिसमे नगरीय क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना के 1 हजार हितग्राहियो को प्रथम किस्त की राशि रूपये 1 लाख प्रदान की जायेगी और वही पीएम स्वानिधि योजना के तहत पंजीकृत हितग्राहियो को 10 हजार रूपये की ब्याज मुक्त राशि प्रदान की जायेगी और उन्होने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा सिंगल क्लीक के माध्यम से हितग्राहियो के खाते मे राशि आंतरित की जायेगी ।

उक्त कार्यक्रम वर्चुअल के माध्मय से मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना एवं देखा जायेगा और वही निगमायुक्त के द्वारा आज अपने अमले के साथ रामलीला मैदान का निरीक्षण कर कार्यक्रम के आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियो को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया और उन्होने क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियो व हितग्राहियो सहित आम लोगो को कार्यक्रम मे शामिल होने की अपील की है ।

उक्त निरीक्षण के दौरान नगर निगम उपायुक्त आरपी वैश्य, लेखाधिकारी सत्यम मिश्रा, सहायक यंत्री संतोष पाण्डेय, रत्नाकर गजभिये, प्रवीण गोस्वामी, उपयंत्री अनुज सिंह उपस्थित रहे ।

wwwbadhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...