ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 28/02/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली “स्वच्छता सर्वेक्षण – 2021” मद्देनजर शहर में साफ – सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आज सुबह नवाचार देखने को मिला ।

वही नपानि आयुक्त आरपी सिंह के दिशा – निर्देशन में स्वच्छता नोडल अधिकारी संतोष पाण्डेय व अमित सिंह नेतृत्व में आज सुबह – सुबह बैढन के राजीव चौक (माजन मोड़) से लेकर विंध्यनगर के इंदिरा चौक तक समृद्धि सोसायटी के सदस्यों व नगर निगम सफाई मित्रों के द्वारा पदयात्रा करते हुये सड़क के बीचो बने डिवाइडरो व सड़क के आसपास में कचरा चुनते हुये साफ – सफाई की गयी और वही साफ सफाई के प्रति रास्ते भर लोगों को जागरूक किया गया और साथ ही घरों में जैविक खाद बनाने के लिये प्रेरित कर कंपोस्टिंग पाउडर नि:शुल्क में वितरण किया गया और वही न गंदगी फैलाएंगे न गन्दगी फैलने देगें और अलग – अलग डस्टबिन मे गीला कचरा – सूखा कचरा रखेंगे और सड़क पर और अन्यत्र जगह कूड़ा कचरा न फेंककर कचरा वाहन को कचरा अलग अलग कचरा देंगे और स्वच्छता के प्रति शपथ दिलायी गयी ।
वही कार्य समापन के पश्चात स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र सिंह के द्वारा सफाई मित्रों को “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2021” बेहतर कार्य करने हेतु चाय पर चर्चा की गयी ।
मौके पर स्वच्छता समन्वयक अमित सिंह, स्वच्छता नोडल अधिकारी संतोष पाण्डेय, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, जितेंद्र सिंह, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी, एआइसी टीम के हेड आशीष शुक्ला, बैढन के समृद्धि सोसायटी से बृजेश शुक्ला व उनकी टीम के सदस्य, एआइसी टीम के सदस्य व नगर निगम के सफाई मित्र भारी संख्या में मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal