Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अवैध शस्त्र के साथ 1आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के शिकंजे में, 1 वारंटी भी गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह -जमुना सोनी) बैढन फरार अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को सफलता हाथ मिली है जो कोतवाली पुलिस ने ग्राम गनियारी से एक दहशतगर्द को बका लहराते गिरफ्तार किया और आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं और वही एक फरार वारंटी को भी कोतवाली पुलिस ने चितरंगी के बसनिहा से गिरफ्तार कर लिया है । 

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 22/02/2021 को कोतवाली प्रभारी अरूण पाण्डेय को सूचना मिली कि ग्राम गनियारी में दहशतगर्द धारदार लोहे का बका लेकर गनियारी रोड में आने जाने वाले राहगीरों को दिखाकर बका लहराकर डरा धमका रहा है और वही सूचना की तस्दीकी हेतु तत्काल पुलिस टीम रवाना की गयी तो मौके पर पहुंचकर गनियारी रोड लाला तिराहा में बका लहराकर आमजन को भयाक्रान्त करने वाले आरोपी लालबाबू शाह पिता सेतलाल साह उम्र 32 वर्ष निवासी गनियारी थाना वैढ़न को बका सहित गिरफ्तार किया गया । 

आरेापी को धारा 25 बी आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय बैढन पेश किया गया और उक्त आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी दर्जनों चोरी, नकबजनी एवं अवैध शस्त्र रखने के अपराध पंजीबद्ध हैं । 

वहीं एक अन्य मामले में प्रकरण क्रमांक 1822/2016 धारा 457, 380 भा.द.वि. के गिरफ्तारी वारंटी आरोपी श्यामलाल सिंह गोंड पिता देवनारायण सिंह गोड़ उम्र 25 वर्ष निवासी बसनिहा थाना चितरंगी जिला सिंगरौली का दिनांक उक्त घटना से फरार चल रहा था वही न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त होने के पश्चात कोतवाली पुलिस लगातार तलाश कर रही थी और आज दिनांक को उक्त वारंटी को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बसनिहा थाना चितरंंगी जिला सिंगरौली क्षेत्र से गिरफ्तार किया जाकर दोनों आरोपियों को बैढन न्यायालय में पेश किया गया । 

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरूण पाण्डेय, सउनि ए.एल. अहिरवार, प्रआर अरविन्द द्विवेदी, प्रआर कृष्णेन्द्र सिंह, आर. धमेन्द्र कोल, दीपक शिवहरे की अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...