Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कांग्रेस पार्टी द्वारा बंद का दिखा मिला – जुला असर पेट्रोलियम पदार्थों व रसोई गैस में बेतहाशा मूल्यवृद्धि के विरोध में सिंगरौली कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन पेट्रोल – डीजल व रसोई गैस की कीमतों में हुयी बेतहाशा वृद्धि के विरोध में आज पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा आज मध्य प्रदेश बंद का आयोजन किया गया था जिसके तारतम्य में जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली द्वारा सिंगरौली में भी जोर – शोर से मूल्यवृद्धि का विरोध किया गया और वही इस दौरान मूल्यवृद्धि के खिलाफ जमकर नारे लगे और बाजार के दुकानों को बंद कराया गया ।

वही कांग्रेस पार्टी ने जिला मुख्यालय में बैढ़न बस स्टैंड से होते हुये मस्जिद तिराहा काली मंदिर रोड में गांधीवादी तरीके से व्यापारियों से हाथ जोड़कर दुकान बंद कराने का आग्रह किया जिसे समस्त व्यापारियों ने कांग्रेस के बंद का समर्थन किया और वही कांग्रेस के बंद का जिले में मिला जुला असर देखने को मिला । 

वहीं भारी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फिर मोटरसाइकिल रैली निकालकर राजीव चौक (माजन मोड़) पर जाकर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार को सौंपा और वही साथ ही कांग्रेस पार्टी ने माड़ा एसडीएम को हटाने के लिये भी ज्ञापन दिया ।

कांग्रेस नेताओं ने अपने उद्बोधन में केंद्र की मोदी सरकार और शिवराज सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मूल्य वृद्धि वापस लेने और किसानों के खिलाफ बने काले कानून को वापस करने के लिये माँग की है ।

उक्त विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में तिलकराज सिंह जिलाध्यक्ष, रामअशोक शर्मा, अरविन्द सिंह चन्देल सिंगरौली शहर अध्यक्ष, रामशिरोमणि शाहवाल, बालमुकुन्द सिंह परिहार, अमित द्विवेदी, सीपी शुक्ला प्रदेश प्रवक्ता मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, संगठन प्रभारी अनिल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह (ज्ञानू), कुंदन पांडेय, मधु शर्मा, सूर्या द्विवेदी, रामकुमार शाह ,संगीता सिंह ,ललित सिंह, मनखू श्रीवास्तव, राघवेन्‍द सिंह भोले संजय पांडेय,अनुज शुक्ला ,जेपी शर्मा, उग्रसेन शर्मा रामदयाल शाह, उपेंद्र कुमार, रामगोपाल पाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...