बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के द्वारा आज ट्रामा सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया ।

जिसमे कलेक्टर ने ट्रामा सेटर के पुरूष वार्ड मे पहुंचकर वहा भर्ती मरीजो से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और इसके तत्पश्चात मेडिसीन स्टोर सहित पर्ची काउंटर की व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया गया और उन्होने नवनिर्मित किचन रूम को शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया और इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के.जैन को साफ – सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओ के संबंध मे निर्देश दिये गये।
उक्त भ्रमण के दौरान डॉ.ओ.पी. झा सहित चिकित्सालय के अन्य डॉक्टर व स्टाफ मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal