
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी – सलीम खान) बैढन सिंगरौली जिले के अंतर्गत विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्थापित होने के पूर्व विस्थापितों के हित में तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारी एवं साड़ा के बीच में एक समझौता हुआ था जो कि विंध्याचल थर्मल पावर के अंतर्गत 8 किलोमीटर क्षेत्र में नि:शुल्क बिजली – पानी – शिक्षा चिकित्सा की व्यवस्था की जायेगी वही समझौता का पालन नहीं किया गया है और यहां तक कि विस्थापितो कॉलोनियो में आरो पानी प्लांट लगे हैं लाखों लाख लगाने के बाद आज भी खंडहर में तब्दील हो गये हैं मेंटेनेंस के नाम पर नगर पालिक निगम द्वारा लाखों लाख का भुगतान किया गया है जो की सीएसआर के फंड से देखरेख मेंटेनेंस का भुगतान किया जाना चाहिये वही जबकि नगर पालिक निगम द्वारा मिलीभगत से भुगतान किया जा रहा है जो नियम विरुद्ध है और स्थानीय प्रशासन से मांग करता हूं कि शर्तों के आधार पर सीएसआर एवं मानव संसाधन विभाग से जो भी जन कल्याणकारी योजना है तत्परता के साथ पालन कराने के लिये पहल करने की अति आवश्यकता है अन्यथा सिंगरौली के विस्थापित एवं जनता के हित में आमरण अनशन भी करूंगा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal