पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में ग्राम व नगर रक्षा समिति का वार्षिक प्रशिक्षण व मिलन समारोह हुआ सम्पन्न

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला मुख्यालय के माजन मोड़ स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज दिनांक 27/12/2020 को दोपहर में ग्राम व नगर रक्षा समितियों का वार्षिक प्रशिक्षण एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।

जिसमें जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आये समितियों के सदस्यों को वार्षिक प्रशिक्षण दिया गया और वही समितियों को सम्बोधित करते हुये कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर- राजीव रंजन मीणा ने कहा कि रक्षा समितियां पुलिस परिवार का अभिन्न अंग हैं और किसी भी घटना की सम्पूर्ण जानकारी समितियों द्वारा पुलिस को प्राप्त होती है जिससे समाज में किस चीज की जरूरत है इसका आंकलन समितियों के सदस्यों द्वारा किया जाता है और कोई भी घटना घटित न हो उसकी रोकथाम सबसे महत्वपूर्ण पहलु है और इस काम में नगर व ग्राम रक्षा समितियों के सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्होने कहा कि कोई बड़ी घटना घटने वाली है यदि उसके पहले उसका आंकलन हो जाये तो उसे रोका जा सकता है और शासन का उद्देश्य है कि जिले के अन्तिम व्यक्ति तक जिला प्रशासन की पहुंच हो जिसे समिति के सदस्यों के बिना पूरा नहीं किया जा सकता और उन्होने कहा कि कोरोना काल कब तक रहेगा इसका आंकलन अभी नहीं किया जा सकता परन्तु इस दौरान शोसल डिस्टेंसिंग का पालन कराना हो और लोगों को मास्क लगाने हेतु प्रेरित करना हो इसमें नगर व ग्राम रक्षा समितियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है ।
पुलिस व जनता के बीच एक ब्रिज के रूप में काम करती हैं रक्षा समितियां – पुलिस अधीक्षक
ग्राम व नगर रक्षा समितियों के वार्षिक प्रशिक्षण एवं मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुये पुलिस अधीक्षक- बीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि समितियां यदि सशक्त हों तो अपराधों पर भलीभांति नियंत्रण हो सकता है और पुलिस हर जगह मौजूद नहीं रह सकती है और समिति के सदस्य उनके इलाके में हो रहे अवैध कामों पर नजर रख सकते है और हमारा उद्देश्य है कि इसमें अच्छे लोग जुड़े और जनता व पुलिस के बीच रक्षा समितियां एक ब्रिज की तरह काम करती हैं और उन्होने पुलिस विभाग को हिदायत दी की समिति के सदस्य हों या आम जनता सबके साथ पुलिस का व्यवहार सही रहे ।
पुलिस कप्तान ने कहा कि यह कान्सेप्ट आईजी एनके त्रिपाठी का था और उन्होने बताया कि उनके इंदौर में पदस्थापना के दौरान इंदौर में समितियां काफी एक्टिव थीं, इस दौरान समितियों ने दीवार बनकर हमेशा काम किया है और उन्होने बताया कि ग्राम व नगर रक्षा समिति को सेवा के दौरान गंभीर चोट लगने पर 25 हजार व कार्य के दौरान मौत हो जाने पर शासन द्वारा तीन लाख सहायता राशि देने का प्रावधान है और उन्होने कहा समिति के सदस्यों को सम्बोधित करते हुये कहा कि समाज व देशहित के लिए आप सब आगे आयें और समितियां पुलिस की आंख होती हैं और यह भी कहा कि समिति के प्रत्येक सदस्य का आईकार्ड बनाया जायेगा और समय – समय पर उसका नवीनीकरण किया जायेगा और हर माह थाना स्तर पर समितियों की बैठक भी की जायेगी।
रक्षा समितियों के वार्षिक प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक -अनिल सोनकर व नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक ने सम्बोधित किया और साथ ही समितियों को कार्य के बारे में कोतवाली प्रभारी अरूण पाण्डेय, सरई थाना प्रभारी संतोष तिवारी, बरगवां थाना प्रभारी नागेन्द्र सिंह ने बताया ।
इस दौरान रक्षित निरीक्षक – आशीष तिवारी सहित विभिन्न थानों के प्रभारी व पुलिस विभाग के अधिकारी – कर्मचारी जिलेभर के रक्षा समितियों के सदस्य, पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के दौरान समिति के कई सदस्यों को किट में लाठी सिटी, टी-शर्ट, टोपी पीला ड्रेस देकर सम्मानित किया गया और वही सहभोज का भी आयोजन किया गया और उक्त कार्यक्रम का संचालन प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र पाण्डेय ने किया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal