ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 27/12/2020

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सिंगरौली जिला इकाई द्वारा भा.क.पा. के विभिन्न विंग अखिल भारतीय किसान सभा – ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन – महिला फेडरेशन द्वारा कलेक्ट्रेट गेट के पास जिले में व्याप्त विभिन्न समस्याओ के निराकरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ आज दूसरे दिन चल रहे धरना प्रदर्शन को समर्थन देने वाली पार्टी- भारतीय (मार्क्सवादी) कम्युनिस्ट पार्टी सिंगरौली ने समर्थन दिया है और कलेक्ट्रेट गेट के पास धरना प्रदर्शन चल रहे जो आज देर शाम को अपर कलेक्टर – डीपी वर्मन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- अनिल सोनकर ने धरना स्थल पर आकर विभिन्न समस्याओं को गंभीरता को लेते हुये कुछ समस्याएं त्वरित निराकरण और कुछ समस्याएं 1 माह के भीतर सुलझाने के आश्वासन पर चल रहे धरना प्रदर्शन को खत्म कराया गया ।

वही ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड- संजय नामदेव ने कहा कि जनता की समस्या का समाधान 1 माह में निराकरण नहीं हुआ तो बिना बताये आमरण अनशन भूख हड़ताल पर कलेक्ट्रेट गेट पर फिर से बैठेंगे ।
मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित नायब तहसीलदार – दिव्या सिंह, नायब तहसीलदार – जहान्वी शुक्ला, डीपीसी – रोहिणी प्रसाद, भाकपा जिला सहायक सचिव- राजकुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष – अरुण सिंह, ऑल इंडिया फेडरेशन जिलाध्यक्ष- अरुण पाण्डेय, देवसर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी- शिवकली साकेत, काम. शालिनी गुप्ता, सुनैना, अनीता गुप्ता, अरविंद शाह, राकेश शर्मा, जयंतीलाल वर्मा, रामरसिले नाई, आनंद शाह, काम.लालमणि त्रिपाठी, जयेश सोनी, दिनेश जायसवाल, धन्नू सिंह रामरक्षा शाह, मल्लू सिंह, प्रमोद नामदेव, भगवान आश्रय नामदेव, श्रवण विश्वकर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal