बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार



BK NEWS:- रविवार सुबह मौसम का मिजाज कुछ बदला बदला हुआ था वही हल्की बारिश भी जिले में हुई जिससे ठंड को और बढ़ा दिया है वही धान खरीदी केंद्रों पर खुले आसमान के नीचे रखे धान के बोरो को इस बारिश से बचाने में केंद्र प्रभारियों के पसीने छूट गए जिसका कारण यह है कि समितियों के पास धान ढकने के पर्याप्त संसाधन नही है वही परिवहन का कार्य इतना सुस्त है कि अब तक लगभग 60 से 65 प्रतिशत धान का ही परिवहन हो पाया है।धान की धीमी गति से उठाव के चलते पहले से ही धान खरीदी केंद्रों में धान के रखाव में दिक्कतें हो रही है यैसे में कुछ दिनों से मौसम की आंख मिचौली से केंद्र प्रभारियो को भी परेशानी हो रही है।केंद्र प्रभारियों द्वारा अपने तरफ से जितना हो सकता है धान को ढकने की व्यवस्था कर दी गई थी लेकिन एक सवाल यह भी की अगर धान उठाव में हो रही देरी के कारण खरीदी केंद्रों पर रखे धान अगर तेज बारिश हो जाती तो धान भीगना तो निश्चित ही था यैसे में उसका जिम्मेदार कौन होगा।जैसे ही रविवार की सुबह आसमान में बादल छाए हुए दिखे केंद्र प्रभारी अपने अपने केंद्रों पर जाकर धान की बारिश से बचाने के लिए धान को ढकने में जुट गए गरिमत यही रही कि बारिश हल्की हुई अगर तेज बारिश होती तो काफी मात्रा में धान भीगने के बात सामने आई है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal