Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

74 वां स्थापना दिवस होमगार्ड नागरिक सुरक्षा के अवसर पर कलेक्टर – एसपी ने मार्च पास्ट व परेड की ली सलामी

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 06/12/2020

जिला कलेक्टर ने राष्ट्रपति – प्रधानमंत्री – केंद्रीय गृहमंत्री के संदेश का किया वाचन, पुलिस व सैनिक जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन 74 वां स्थापना दिवस होमगार्ड नागरिक सुरक्षा आपातकालीन एवं मोचन बल मध्य प्रदेश के आज 06 दिसंबर 2020 के अवसर पर बीआरसीसी कार्यालय ग्राउंड में आयोजित मुख्य अतिथि के रूप में जिले के कलेक्टर- राजीव रंजन मीणा और जिला पुलिस अधीक्षक – बीरेंद्र कुमार सिंह को आपदा प्रबंधन टीम होमगार्ड्स ने मार्च पास्ट कर परेड की सलामी ली और जिला कलेक्टर ने देश के महामहिम राष्ट्रपति – प्रधानमंत्री – केंद्रीय गृहमंत्री के सन्देश का वाचन किया ।

हाल ही में बरसात के दिनों में होमगार्ड्स द्वारा नेक कार्य किये गये कार्यों को सराहा गया और साथ ही सम – विषम परिस्थितियों में ड्यूटी में लगे रहे होमगार्ड के जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उक्त कार्यक्रम व मंच का सफल संचालन प्रधान आरक्षक – सुरेंद्र पाण्डेय ने किया ।

वही होमगार्ड आपदा प्रबन्ध टीम के उपकरण का अवलोकन करते हुये कलेक्टर – एसपी ने निर्देश दिये कि समय-समय पर उपकरण को उपयोग करते रहे ताकि उपकरण सुरक्षित रहे तभी वही रहे बैढन कोतवाली थाना प्रभारी नगर निरीक्षक- अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि इलेक्ट्रिक वोट मशीन (नाव) की मदद से शव हो या जीवित नदी में फंसे हुये अपनी जान की परवाह किये बिना प्रतिबद्धता और प्रदर्शिता के साथ बालकों को सुरक्षित निकाला गया था और इसके पूर्व में महामारी कोरोना संक्रमण काल में “जय जवान – जय हिंदुस्तान” के तहत अहम भूमिका रही है ।

जिला कलेक्टर ने सराहना करते हुये कहा कि चितरंगी नदी और जरहा मयार नदी में फंसे हुए व बहे हुये शव हो या बच्चों को सुरक्षित निकाला गया था और उन्होंने तहे दिल से उक्त अवसर पर होमगार्ड्स के जवानों को बधाई दी और वही कलेक्टर एसपी ने होमगार्ड के जवानों के साथ स्वल्पाहार लिया और इसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ ।

कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

जो नाम इस प्रकार है – जिला सेनानी होमगार्ड – मयंक कुमार जैन, चंद्रशेखर, राकेश राजपूत, योगेंद्र बहादुर सिंह, राहुल सिंह, दलबीर विश्वकर्मा, भरतलाल पनिका, राजकुमार पनिका, मनमोहन सिंह, लालप्रताप सिंह, आनंद कुमार, कुंवारेलाल वर्मा, बाबूलाल सिंह, संतोष साकेत, कमलेश सिंह मार्को, उग्रसेन कुशवाहा, रामप्रसाद साकेत, बच्चालाल मिश्रा, श्यामसुंदर बैगा, रामायण पाण्डेय, हीरालाल तिवारी, महावीर साहू, संतोष सिंह, राम सिंह चौहान, बृजेन्द्र पाण्डेय इन सभी लोगो को जिला कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।

मौके पर मुख्य रूप से जिला पुलिस अधीक्षक – बीरेंद्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर, नगर पुलिस अधीक्षक- देवेश पाठक, जिला सेनानी होमगार्ड प्रमुख- मयंक कुमार जैन, कोतवाली थाना नगर निरीक्षक- अरुण कुमार पाण्डेय, जिला अस्पताल अधीक्षक – डॉ. एन.के. जैन, पुलिस लाइन सूबेदार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (उत्कृष्ट) बैढन प्रिंसिपल, समाजसेवी सहित वरिष्ठ जन मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...