Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रीवा संभाग के सिंगरौली नपानि स्वच्छता में मिला पहला स्थान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

वर्चुअल के जरिये आशीष – महजबी और आदित्य ने सीधे मुख्यमंत्री से किया संवाद

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगरीय प्रशासन मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित “स्वच्छता सेवा सम्मान – 2020” व “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2021 संकल्प” में पूरे प्रदेश के नगरीय निकायों को एक साथ वर्चुवल समारोह आयोजित किया गया जिसका संचालन मिंटो हाल भोपाल से किया गया ।

स्वच्छता में बेहतर कार्य करने के लिये मध्य प्रदेश के हर संभाग – निकायों के चयन किया गया था जिसके फलस्वरूप नगर पालिक निगम सिंगरौली को पहले स्थान के लिये म.प्र. शासन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किया गया और जिसमें जिले के नपानि सिंगरौली तत्कालीन आयुक्त शिवेंद्र सिंह, महापौर- प्रेमवती खैरवार और जिला कलेक्टर व प्रशासक केवीएस चौधरी को मिंटो हॉल भोपाल में मौजूद रहे ।

सीधे संवाद से जुड़े युवाओ से

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगरौली से चयनित किये गए युवाओ में आशीष शुक्ला (टीम युवा टास्क फोर्स), महजबी परवीन (टीम उन्नति) व आदित्य (टीम साहस) से बात की और उनसे सिंगरौली में किये जा रहे जनभागीदारी और स्वच्छता के प्रयासों को विस्तृत रूप से जानकारी की ली और सराहना की है ।

आशीष का स्वच्छ नमस्कार ने किया मुख्यमंत्री को किया प्रभावित

मुख्यमंत्री से संवाद होने से पहले “आशीष शुक्ला ने स्वच्छ नमस्कार” मुख्यमंत्री को अभिवादन किया जिससे प्रभावित हुये की अब सिंगरौली ने एक नया नमस्कार भी शुरु कर दिया और इसकी तारीफ भी की और इसके बाद उन्नति टीम व टीम साहस से उनकी भागीदारी और स्वच्छता से आर्ट को जोड़ने और साहस द्वारा किये जा रहे कार्यो को पूछा और महजबी और आदित्य ने मुख्यमंत्री से बात की जिसके बाद युवाओ द्वारा बनाये गये फोर आर पार्क व युवाओ को संगठित होकर स्वच्छता के लिये किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए प्रदेश के पूरे नगरीय निकायों को इससे सीख लेकर स्वच्छता में भागीदारी बढ़ाने के लिये कहा गया है ।

मुख्यमंत्री के उद्बोधन में सिंगरौली का उदाहरण

सम्मान समारोह और संवाद के बाद मुख्यमंत्री ने सभी निकायों को संबोधित किया जिसमें सिंगरौली के युवाओ को भागीदारी और फोर आर पार्क और “स्वच्छ नमस्कार” का बार – बार उदाहरण देते रहे जिससे नगर पालिक निगम की स्वच्छता में क्या भूमिका है ये परिलक्षित होता है साथ ही टीम युवा टास्क फोर्स जो 2015 से कार्यरत का भी उदाहरण दिया ।

इनकी रही उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंगरौली विधायक- रामलल्लू बैस, जिला कलेक्टर व नगर निगम प्रशासक राजीव रंजन मीणा, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष- चंद्रप्रताप विश्वकर्मा, उपायुक्त – आरपी बैस, कार्यपालन अधिकारी- व्हीपी नोडल अधिकारी- सन्तोष पाण्डेय, सहायक यंत्री- रत्नाकर गजभिये, पीके सिंह, स्वच्छता समन्वयक- अमित कुमार सिंह, रीवा सम्भाग से पीआईयू दिग्विजय सिंह, स्वच्छता निरीक्षक – सन्तोष तिवारी, जितेंद्र सिंह व राजीव सिंह, सिटाडेल प्रबंधन से रावेंद्र सिंह, युवराज सिंह, विवेक सिंह व आईईसी टीम, डिवाइन टीम से नितेष सिंह, रोहित दुबे, युवा टास्क फोर्स से शामिल सदस्यो में डॉ सुमित गुप्ता, रमेश मेहदोले, बृजेश शुक्ला, दीपक और अनुराग सहित भारी संख्या में नगर पालिक निगम के सफाई कर्मी व समाजसेवी शामिल रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...