HS-NEWS (म.प्र.) सिंगरौली (राजकुमार सिंह आरपी सोनी) :- राष्ट्रव्यापी आंदोलन तहत मुख मे माक्स लगा सामाजिक दूरी का पालन एवं इंकलाब जिंदाबाद हमारी मांगे पूरी करो का नारा लगाते हुए मजदूर, संविधान दिवस 26 नवंबर 2020 को मुख्यमंत्री के नाम द्वारा राजस्व अनुविभागीय अधिकारी प्रतिनिधि कुनाल राउत तहसीलदार चितरंगी को 11सूत्री मांगों को लेकर कामरेड उर्मिला के नेतृत्व में मांग पूर्ति हेतु ज्ञापन सौंपा गया

माननीय मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गये ज्ञापन पत्र में मांग है- मजदूर विरोधी नए श्रम संहिता लाना बंद किया जाए एवं ठेका मजदूरी में पूर्ण रूप प्रतिबंध लगाया जाए, देश प्रदेश में कार्यरत आशा कार्यकर्ता आगनबाडी कार्यकर्ता मध्यान भोजन रसोईया के साथ सभी मजदूरों के लिए 25000/- न्यूनतम वेतन घोषित कर भुगतान कराया जाए, अस्थाई स्वभाव की सभी कामों में ठेका प्रथा खत्म किया जाए, निजीकरण और नई शिक्षा नीति जैसे जन विरोधी- राष्ट्र विरोधी नीतियों को रद्द किया जाए, सभी मजदूरों को लाक डाउन अवधि का पूरा वेतन बिना किसी कटौती के भुगतान किया जाए, जीडीपी का 5% राशि जन स्वास्थ्य के लिए आवंटित किया जाए, काम पर मौजूद रहने वाले सभी मजदूरों को 50 लाख का बीमा दिया जाए, सभी मजदूरों का भविष्य निधि का पूरा राशि भुगतान किया जाए, सभी मजदूरों और पेंशन भोगियों को मंगाई भत्ते का पूरा राशि भुगतान किया जाए, कोरोना महामारी के बोझ को मजदूरों और मेहनत कस के पीठ पर लादना बंद किया जाए, प्रदेश के सिंगरौली जिले में पर्याप्त बिजली पैदा होने के बाद भी गरीब आदिवासी बस्तियां बिजली विहीन है चितरंगी खंड कोराबल क्षेत्र ग्राम भूतिया टोला इत्यादि बिजली विहीन कई ग्राम प्रमाण है नए सिरे से सर्वे करा तत्काल विद्युतीकरण कराया जाए दिये गये
ज्ञापन कार्यक्रम दौरान मुख्य रूप से कामरेड उर्मिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्रांतिकारी महिला संगठन, प्रमिला, ममता, सविता, गीता, सुकवरिया, प्रेमकली, फूलकली, कामरेड बैजनाथ, जागेश्वर, अशोक, फत्ते, उमा प्रसाद, राजधानी, सुरेश, बुद्धू, कम्लेश, इत्यादि कई क्रांतिकारी मौजूद रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal