Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

वर्षों से बीच सड़क में खड़े हैं बिजली के खम्भे, थोड़ी सी चूक से होती है दुर्घटनाये

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र के विभिन्न संकरी सड़कों का चौड़ीकरण विगत वर्षों में किया गया था और सड़क चौड़ीकरण के दौरान सड़क के किनारे लगे विद्युत के पोल बीच सड़क पर आ गये परन्तु कई महीनों और वर्षों बीत जाने के बाद भी विद्युत विभाग द्वारा विद्युत पोलों को नहीं हटाया गया । 

वही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीच सड़क पर यदि विद्युत का पोल खड़ा रहेगा तो किस तरह से दुर्घटनाएं होती होंगी और वही जानकारी के अनुसार गनियारी से हिर्रवाह श्मशान घाट जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण विगत 5 माह पूर्व में हुआ था जिस कारण सड़क के किनारे लगा विद्युत पोल बीच सड़क पर आ गया है वही बीच सड़क में खड़े पोल के कारण राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कई बार अनजाने में दो पहिया, चार वाहिया वाहन उससे टकरा जाते हैं जिससे दुर्घटनाएं हो जाती हैं। 

गनियारी के टिकुरी टोला में सन्तोष शाह घर के पास पिछले बीस वर्षो से बीच सड़क पर विद्युत पोल खड़ा है परन्तु विद्युत विभाग का ध्यान इस ओर नहीं जाता है या जानकर भी अनजान बने हुये हैं और दुर्घटनाएं आये दिन घटित हो रही हैं । 

विद्युत विभाग की लापरवाही की कहानी यहीं खत्म नहीं होती जिले में ऐसे कई जगह हैं जहां बीच सड़क पर विद्युत पोल खड़े हैं परन्तु पोलों को किनारे करने की कार्यवाही वर्षों से नहीं की जा रही है और जिले के संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...