ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 26/10/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “कोविड-19” करोनाकाल मे जिला प्रशासन के दिशा- निर्देशन में श्री दुर्गा पूजनोत्सव के उपरांत विजयादशमी के दिन श्री दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हेतु जिला मुख्यालय बैढन क्षेत्र के आस-पास हिर्रवाह पुल के पास प्रतिमा विसर्जन स्थल बनाया गया है और प्रतिमा विसर्जन व सुरक्षा के चाक – चौबंद के प्रबन्ध किये गये है ।

जहां पर अब तक लगभग कुल 15 से अधिक दुर्गा प्रतिमा विसर्जित हो चुकी हैं मौके पर नगर पालिक निगम अमला – आपदा प्रबंधन होमगार्ड टीम (एसडीईआरफ एमपी)- बैढन कोतवाली थाना पुलिस द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर घाट पर चौकसी बरतते हुये ड्यूटी लगायी गयी है वहीं पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश दिये गये हैं कि पानी में कोई उतर कर मूर्ति विसर्जन वगैरह नहीं करेगा और जिसके लिये नगर निगम सफाई कर्मी एवं हाइड्रा की मदद से मूर्ति विसर्जन किया जा रहा है ।
वहीं पर घाट पर आये हुये मास्क न लगाने वालों को नगर निगम अमला द्वारा समझाइस देते हुये लोगों को नि:शुल्क में मास्क कर वितरण करते हुये हाथों को सैनिटाइजेशन किया जा रहा है ।
वहीं विसर्जन घाट पर सुबह से ड्यूटी पर लगे रहे अधिकारी – कर्मचारियों के लिये धूप से बचने के लिये छाया – पानी – नाश्ता भोजन की व्यवस्था खबर लिखे जाने तक व्यवस्था नहीं की गयी ।
हिर्रवाह – सेमरा बाबा विसर्जन घाट पर जाकर कलेक्टर – एसपी ने किया निरीक्षण
जिले के कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक- वीरेंद्र कुमार सिंह, सिंगरौली एसडीएम- ऋषि पवार, तहसीलदार- जहान्वी शुक्ला, नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यपालन यंत्री- व्हीपी उपाध्याय ने विसर्जन घाट का औचक निरीक्षण करते हुये आवश्यक निर्देश दिये गये ।
हिर्रवाह घाट पर मुख्य रूप से उपस्थित नगर निगम अधिकारी- संतोष पाण्डेय, स्वच्छता निरीक्षक- जितेंद्र सिंह, अशोक त्रिपाठी, कोतवाली थाना बैढन एसआई- आरएन बागरी, एसआई – पुष्पेंद्र सिंह, आर- श्यामसुंदर बैस, आपदा प्रबंधन होमगार्ड पीसी दलबीर विश्वकर्मा, सैनिक – राम सिंह राजस्व निरीक्षक – आरके बंसल, पटवारी- चंद्रभान रावत सहित भारी संख्या में सफाई कर्मी पुलिस व आपदा प्रबन्धन टीम के लोग विसर्जन घाट पर मुस्तैदी से तैनात रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal