बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली जिलाध्यक्ष – बीरेन्द्र गोयल के नेतृत्व में सभी मंडलों में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है जिसमे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत बैढ़न मंडल वार्ड क्र. 40 अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड, वार्ड 41 गनियारी के शांतिनगर एवं वार्ड क्र. 29 गायत्री मंदिर में सम्मिलित होकर स्वच्छता अभियान चलाया गया और साथ ही सभी लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और अपने आसपास साफ स्वच्छ बनाये रखे और वही स्वच्छता की शपथ दिलायी ।

उक्त अवसर पर मुख्य रूप से निवर्तमान भाजपा पार्षद दल नेता- संजीव अग्रवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष- विनोद चौबे, किरण महिला नेत्री- किरण सोनी, सूरज पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष- विक्रम सिंह चन्देल, आशीष शुक्ला, बृजेश शुक्ला सचिन दवे, शिवेंद्र पाण्डेय, स्वच्छता निरीक्षक – संतोष तिवारी, अशोक त्रिपाठी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं नगर निगम के सफाई कर्मी अमला साथ – साथ मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal