डबरा
बिजली कंपनी द्वारा बिलौआ स्थित स्टोन क्रेशरों के कनेक्शन काटे जाने की दूसरे दिन भी कार्रवाई की । शुक्रवार को बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बिजली के बिल की बकाया राशि जमा न करने वाले सात स्टोन क्रेशरों के बिजली के कनेक्शन काट दिए । इन क्रेशरों पर बिजली कंपनी का 46 लाख रुपए से अधिक का बकाया था । गौरतलब है कि गुरुवार को बिजली कंपनी के ऊर्जा मंत्री के भाई के साथ ही पांच स्टोन क्रेशरों के कनेक्शन काट दिए थे।
शुक्रवार को भी कंपनी के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए मुरारी लाल स्टोन क्रेशर, झूलेलाल स्टोन क्रेशर, जयदाऊ बाबा स्टोन क्रेशर, न्यू जयदाऊ बाबा स्टोन क्रेशर, शिव शंकर स्टोन क्रेशर, और वैभव स्टोन क्रेशर के उच्चदाब के बिजली के कनेक्शन बकाया राशि होने के चलते काट दिए । बिजली कंपनी के एई आसिफ इकबाल नेे बताया कि सभी को बिल की बकाया राशि जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal