Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एस्सार कंपनी में कोयले का परिवहन करने वाले काल रूपी ट्रेलर ने दो बेजुबान मवेशियों को बुरी तरफ से रौंदा,देखने वालों की कांप उठी रूह

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS//सिंगरौली:- जी हां हम बात करे रहे हैं हादसों के शहर सिंगरौली जिले की जहां आये दिन कंपनी द्वारा विस्थापित, मजदूरो का शोषण किया जाता है कभी कंपनी के अंदर मजदूर कंपनी की लापरवाही के भेंट चढ़ जाते है तो कभी उनके ऐश डाइक डैम फूटने से बेकसूर मासूमो सहित कई लोगो मौत के गाल में समा जाते है तो कभी कीड़े मकोड़ो की तरफ सड़क पर चलने वाले आम जनता को तेज रफ्तार वाली कालरूपी ट्रेलर हाइवा अपने टायरों से रौंदते हुए बिना किसी डर भय का बेहिचक निकल जाते हैं क्योकि कंपनी को नेताओ,यूनियन,RTO और यातायात पुलिस का संरक्षण प्राप्त है इसलिए एस्सार कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी और ट्रेलर हाइवा के ड्राइवर जानते है कि उनका कुछ नही होगा जिसके कारण ये ट्रेलर हाइवा चालक आम जनता सहित बेजुबान जानवरो को रौंदते रहते हैं और कार्यवाही के नाम पर इनके ऊपर आज तक कोई कार्यवाही नही हुई जिससे नशे के हालत में बीते दिन बैढन थाना खुटार चौकी अन्तर्गत खुटार चौराहे पर तेज रफ्तार में ओवरलोड ट्रेलर ने 2 बेजुबान जानवरो को अपने टायरों के नीचे रौंदते हुए निकल गया।प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी और ड्राइवर नशे की हालत में था उसने सीधे गायों के ऊपर ट्रेलर का चक्का चढ़ा दिया जिससे गाय का सिर धड़ से अलग होकर क्षत विक्षत हो गया उस समय का नजारा यैसा था कि उस दृश्य को देखने वालों की रूह तक कांप उठी

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...