Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोरोनाकाल में लगातार 140 लोगो पर समाजिक दूरी व मास्क न लगाने पर निगम प्रशासन अमला वसूले 16400 रुपये

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम सिंगरौली के निर्देशन में गठित दल द्वारा बिना मास्क के घूमने वाले 140 लोगो का चालान और सोसल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों का 3500 सहित कुल जुर्माने की लगभग 16400 वसूले गये ।

वही बाजार में बिना मास्क के घूमने वालो को चालान काटकर उन्हें निःशुल्क में 135 लोगो मास्क भी वितरित किया गया ।

नगर निगम टीम के साथ स्वघोषित डॉक्टर के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज

निगम अमला द्वारा बताये अनुसार नगर निगम का दस्ता उपयंत्री डीके सिंह के नेतृत्व में बिलौंजी सब्जी बाजार में बिना मास्क के घूमने वालो पर चालानी कार्यवाही के दौरान एक सख्श स्कूटी से धड़ल्ले से बेखौफ होकर निकल रहे थे जिसे टीम द्वारा रुकवाया गया जिसमें वह सख्श खुद को डॉक्टर बताने लगा और बदतमीजी से बोलने लगा कि कलेक्टर भी मेरा चालान नही काट सकता और निगम आयुक्त सहित सभी कर्मियों को भद्दी भाषा मे गालियाँ देने लगा और टीम का नेतृत्व कर रहे उपयंत्री- डीके सिंह से झूमा – झपटी पर उतर आया जिसे उपस्थित निगम कर्मी रामप्रकाश सिंह व अन्य साथियो ने छुड़ाया गया इस कृत्य से व्यथित होकर दल द्वारा नगर निरीक्षक के नाम उक्त व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया औऱ आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 से 60 तक के प्रावधानों के अलावा आईपीसी की धारा 188 एवं अन्य उपयुक्त प्रावधानों के अंतर्गत उपयुक्त दंडात्मक कार्यवाही करने की अपील की गयी ।

इनकी रही सक्रियता

निगम उपायुक्त आरपी बैस के निरीक्षण में मोरवा एवं झिंगुरदाह सब्जी बाजार एवं अन्य दुकानों में सहायक यंत्री- आरपी शर्मा के नेतृत्व में अभयराज सिंह, रणबहादुर सिंह, राजीव सिंह, रामदरस पाण्डेय, जगजीवन सिंह व लक्ष्मीचंद्र सहभागी बने।

नवजीवन विहार क्षेत्र के सब्जी बाजार व अन्य दुकानों

उपयंत्री- एसएन द्विवेदी की टीम में आरएस सिंह, विजय श्रीवास्तव, आशीष वर्मा व राजू, गोरेलाल सहयोगी रहे ।

बैढन क्षेत्र के सब्जी बाजार व अन्य दुकानों में

सहायक यंत्री- रत्नाकर गजभिये की टीम में लाल कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार द्विवेदी व बल्ले सहयोगी रहे।

बिलौंजी सब्जी बाजार व दुकानों में

उपयंत्री- डीके सिंह की टीम में भूपेंद्र सिंह, रामटहल तिवारी, कैलाश प्रसाद शाह तत्पर रहे ।

नवानगर सब्जी बाजार व दुकानों में उपयंत्री दिनेश तिवारी के टीम में अमर कुमार पनिका व धर्मेंद्र उपस्थित रहे ।

अमलोरी व कचनी के सब्जी बाजार और दुकानों में

उपयंत्री ओपी द्विवेदी की टीम में सीताराम पांडेय, आईपी नागर, राजेन्द्र द्विवेदी, राजेश यादव ने कार्यवाही में भाग लिया।

जयन्त सब्जी बाजार बस स्टैण्ड चौराहा सहित अन्य दुकानों में

उपयंत्री आलोक टीरु की टीम में एमएल सिंह, नवल किशोर शर्मा, बड़े लाल वर्मा, छोटू ने कार्यवाही की ।

सहयोगी भूमिका में अशोक त्रिपाठी, रामप्रकाश सिंह, अयोध्या प्रसाद व सुनिल कुमार व आईईसी टीम से रोहित चौरसिया, अभय पाण्डेय, राहुल नापित, प्रदीप तिवारी व शुभम सिंह ने सक्रिय होकर लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने की समझाइश दी और उल्लंघन करने वालो का चालान किया गया ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...