Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

गैंगस्टर- आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे, ग्वालियर पहुंचने के बाद का वायरल ऑडियो? संकट किसने टाला ?

ग्वालियर/कानपुर-
कानपुरचौबेपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे ग्वालियर पहुंचने के बाद सरेंडर की पूरी तैयारी कर चुका था। वायरल ऑडियो में वह एक परिचित को बता रहा है कि इस वक्त मुश्किल घड़ी जरूर है, लेकिन संकट टल गया है। एक-दो दिन में कोर्ट में सरेंडर भी हो जाएगा। सारा इंतजाम हो चुका है।

आज तक चैनल द्वाराभी किया गया था खुलासा कि विकास ग्वालियर, डबरा आया था
सवाल हे डबरा ग्वालियर में किसके यहां रुका किसने शरण दी मदद का भरोसा दिया संकट किसने टाला ?
आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे, ग्वालियर पहुंचने के बाद का वायरल ऑडियो?
ऑडियो में आवाज बदली हुई लगने के सवाल पर वह कहता है, हमी बोल रहे हैं। आप यह समझ लो। हम ओपेनली कुछ नहीं कह सकते, इसीलिए वाट्सएप काल की है।

बजरिया के सुबोध तिवारी से बातचीत का है ऑडियो

विकास दुबे की यह बात थाना बजरिया क्षेत्र के रामबाग निवासी सुबोध तिवारी से हुई है। आठ मिनट सात सेकेंड की वाट्सएप कॉल को उन्होंने रिकॉर्ड कर लिया था। वह बताता है कि वाट्सएप कॉल ही इसलिए कर रहा है, ताकि कोई जान न सके। बताता है कि वह ग्वालियर पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि यह ऑडियो उसके उज्जैन पहुंचने से तीन चार दिन पहले का है। वह मानता है कि मामला बड़ा हो गया है।

पूरा यूपी देख रहा है, लेकिन मैटर सेफ हो गया है। वह कई बार सुबोध तिवारी से पूछता है कि गुड्डन कहां हैं। वे उसके फोन नंबर बंद होने की बात कहते हैैं तो वह बताता है कि गुड्डन उसका फेसबुक पेज चलाता है। वही ग्रुप एडमिन है। यह पेज मीडिया में हाईलाइट है। इसे तुरंत बंद करना है। वह कहता है कि उसका सारा काम गुड्डन त्रिवेदी और विनय तिवारी ही देख रहे थे। सब अच्छा चल रहा था कि मामला बिगड़ गया।

सुबोध का सवाल-किसने वायरल किया ऑडियो?

बकौल सुबोध, उन्हें एक परिचित ने बताया था कि विकास दुबे उनसे संपर्क कर सकता है। उन्होंने इसकी पूरी जानकारी पुलिस-प्रशासन को दे दी थी। यह व्यक्ति 20 लाख रुपये और कुछ कपड़ों का इंतजाम करने को कह रहा था। उसने ग्वालियर, बनारस, फतेहपुर आदि कई जगहों पर पैसा देने के लिए बुलाया। वह हर बार पैसा लेने का ठिकाना बदल देता था। सुबोध का सवाल है कि बातचीत की रिकार्डिंग उन्होंने सिर्फ तत्कालीन डीआइजी एसटीएफ अनंत देव को दी थी। यह ऑडियो वायरल कैसे हो गया? उनका आरोप है कि पुलिस ने विकास के गुर्गों से दुश्मनी करा दी है। सुबोध के मुताबिक उनके पास कई ऑडियो हैैं। हर बार वह मदद का आग्रह ही किया करता था।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...