Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

निर्माण कार्यों की जांच कराने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ग्वालियर-
जनपद पंचायत डबरा की ग्राम पंचायत धिरोरा में बीते 9 महीनों में पंचायत द्वारा कराए गए निर्माण के अभिलेखों की जांच कराने की मांग की गई है। इसके लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव व पूर्व पार्षद रामगोपाल सेन ने गतदिवस अनुविभागीय अधिकारी राघवेन्द्र पांडे को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि पंचायत सचिव नरेन्द्र पांडे ने जिन निर्माण कार्यों के नाम लगभग दो लाख रुपये की राशि निकाली है, उन कार्यों की कोई डीपीआर नहीं है। इस संबंध में ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच जमुना प्रसाद रावत पूर्व में जनपद पंचायत सीईओ डबरा से शिकायत कर चुकी है। उन्होंने बताया कि पंचायत सचिव धोखाधड़ी को लेकर पूर्व में निलंबित रह चुके हैं। उन्होंने एसडीएम से मांग की पंचायत में कराए निर्माण संबंधी अभिलेखों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...