ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 18/07/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “कोविड-19” के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन- स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिक सिंगरौली सभी अमलो के द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जन जागरूकता के साथ – साथ सामाजिक दूरी बनाये रखने और मुँह पर मास्क लगाने वालो पर लगातार कार्यवाही जारी है ।

वही आज इंदिरा वार्ड 41 गनियारी के चौरा टोला के पास और बैढन के वार्ड 31 में ईदगाह के पास दोनो जगहों पर एक – एक व्यक्ति को कोरोना पॉजीटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया वही सुबह होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिला अस्पताल के कोरोना आयूसुलेशन वार्ड में उपचार हेतु रखा गया है ।

वही दोनों जगहों पर नगर पालिक निगम सिंगरौली आमला द्वारा घरों के आस-पास दवा का सैनिटाइजेशन किया गया और गनियारी के चौरा टोला में एक किरायेदार बिहार से आया था जो पहले से होमकोरेनटाइन था और घर के सामने पोस्टर नहीं लगाया गया है और वही गनियारी के चौरा टोला के पास घर को सेनिटाइजेशन हेतु घर खोजने व पहुँचने में घण्टो परेशान होना पड़ा और पूरा डिटेल पता न होने के कारण निगम के अधिकारी – कर्मचारी इधर से उधर भटकते रहे ।
जिला कोरोना नोडल अधिकारी- डॉ. पंकज सिंह के मदद से पॉजीटिव मरीज का घर मिलना सम्भव हो पाया है ।
वही ईदगाह के पास घर खुले है निगम के मुताबिक बाहर आना-जाना सभी सामान्य है ।
मौके पर नपानि एसडीओ- रत्नाकर गजभिये, उपयंत्री- अनुज सिंह, स्वच्छता निरीक्षक- सन्तोष तिवारी, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक- राजू सहित निगम के सैनिटाइजेशन वाहन के ऑपरेटर मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal