बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिला पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली के संयुक्त तत्वाधान में जिलेभर में प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन लागू होने के बाद शहरी क्षेत्र में अलग – अलग टीम बनाकर नियुक्त किया गया था टीम के द्वारा आज पूर्ण लॉक डाउन में नगरीय क्षेत्र में 104 लोगो के काटे गये जुर्माने की राशि वसूली की गयी ।

जिसमे निगमायुक्त- आरपी सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही की गयी जिसमे लगातार उपायुक्त- आरपी बैस द्वारा नियंत्रित करके मोनिटरिंग की गयी वही गठित टीम में मोरवा में प्रभारी- आरपी शर्मा के नेतृत्व में रामदरश पाण्डेय, फुलेश्वर सिंह, लक्ष्मीचंद्र, राहुल नापित ने कुल 11 लोगो का चालान काटकर 1100 की वसूली की और 48 लोगो को निःशुल्क में मास्क का वितरण किया और वही गठित टीम में बैढन में प्रभारी एसडीओ- रत्नाकर गजभिये के नेतृत्व में लालकुमार सिंह , वीरेंदर कुमार द्विवेदी , कैलाश शाह , रोहित चौरसिया ने कुल 35 लोगो का चालान काटकर 3250 की वसूली की और 2 दुकानों में एक किरण और एक मेडिकल दुकान को सील किया और 50 लोगो को निःशुल्क में मास्क का वितरण किया और वही गठित टीम में जयंत में प्रभारी आलोक टीरू के नेतृत्व में नवल किशोर वर्मा, छोटू, प्रदीप तिवारी ने कुल 33 लोगो का चालान काटकर 2850 की वसूली की और 38 लोगो को निःशुल्क में मास्क का वितरण किया और वही गठित टीम में नवजीवन विहार में प्रभारी – एसएन द्विवेदी के नेतृत्व में विजय श्रीवास्तव, कैलाश शाह, शुभम सिंह ने कुल 11 लोगो का चालान काटकर 1100 की वसूली की और 29 लोगो को निःशुल्क में मास्क का वितरण किया और वही गठित टीम में नवानगर में प्रभारी दिनेश तिवारी के नेतृत्व में अमर कुमार पनिका, धर्मेन्द्र, अभय पाण्डेय ने कुल 14 लोगो का चालान काटकर 1400 की वसूली की और 3 दुकानों को सील किया गया और 19 लोगो को निःशुल्क में मास्क का वितरण किया और वही आईईसी हेड- आशीष शुक्ला द्वारा हर चौराहे पर टीम को दुरुस्त किया गया ।
उक्त कार्यवाही मे टीम को पुलिस प्रशासन ने सहयोग किया वही निगम के वरिष्ठ अधिकारियो ने दौरा करते हुए स्तिथि का निरिक्षण किया और मौके पर सिंगरौली एसडीएम- ऋषि पवार, नगर पुलिस अधीक्षक- देवेश पाठक, एसआई- भीपेंद्र पाठक, एसआई- मुकेश झारिया, नगर निगम एसडीओ- रत्नाकर गजभिये, कैलाश साहू, रामदास, रोहित चौरसिया सहित नगर निगम कर्मचारी और यातायात व की थानों के पुलिस जवान मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal