बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस 5 जुलाई की रात बरगवां रोड राजा सरई के पास अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही करने गयी खनिज विभाग की टीम पर जानलेवा हमले की वारदात के बाद हुयी कार्यवाहियों पर लोग सवालिया निशान उठाने लगाने लगे हैं और वहीअवैध रेत लोड दो ट्रैक्टरों को थाने ले जा रहे खनिज विभाग की टीम पर लाठी व लोहे की राड से जानलेवा हमला हुआ था जिसमें खनिज निरीक्षक- कपिलमुनि शुक्ला को गंभीर चोटें आयीं।

वही बताते हैं कि उनके सिर पर 18 टांके लगे हैं फिर भी मेडिकल रिपोर्ट बनाने वाले विद्वान डाक्टर ने अपनी रिपोर्ट में हेड इन्जुरी नहीं लिखी है और जिसके कारण पुलिसिया कार्यवाही में धारा 307 नहीं लग सका है ।
पीड़ित कपिलमुनी शुक्ला बताते हैं कि जिस समय उनके नेतृत्व में ट्रैक्टर ट्राली में भरी अवैध रेत को थाना बरगवां ले जाया जा रहा था उन्हें तकरीबन 15 लोगों ने घेरकर दम भर मारा था जिससे उनके हाथ, पीठ, कंधों और सिर पर गंभीर चोटें आयी हैं और हमलावरों ने उन्हें लहुलुहान करके मृत समझ कर छोड़ा था और पीड़ित ने बताया कि 2 मोबाइल सेट भी लूट लिये है और ट्रामा सेंटर में उनके पर 18 टांके लगे हैं और पुलिसिया कार्यवाही का नजारा यह है कि मात्र 2 लोग गिरफ्तार किये जा सके हैं बांकी दर्जन भर लोग कहां हैं इसका जवाब पुलिस के पास भी नहीं है।
सिंगरौली जिले में अवैध रेत का कारोबार वर्षों से सुर्खियों में है और जिले में चौतरफा सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर ट्रालीयुक्त होकर अवैध उत्खनन व परिवहन में लग जाती हैं जिले का कोई नाला कोई नदी जहां बालू उपलब्ध हो सके इनसे अछूता नहीं रहा और अवैध रेत कारोबारियों पर पुलिस विभाग का वरदहस्त हमेशा से सुर्खियों में रहा है और आज यह घटना खनिज निरीक्षक – कपिलमुनि शुक्ला के साथ घटी है, कल विभाग के किसी और मुलाजिम पर भी इस तरह की घटना घट सकती है क्योंकि रेत के खेल में सफेदपोशो की भी भागेदारी हमेशा से चर्चाओं में रही है ।
दावत का था आयोजन
पीड़ित कपिलमुनि शुक्ला ने अस्पताल में वार्ता के दौरान बताया कि वे मुखबीर की सूचना पर घटनास्थल पर गये थे वही मुखबीर उन्हें कई दिनों से अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की सूचनाये दे रहा था वही श्री शुक्ला ने बताया कि मुखबीर ने उन्हें चेताया था कि संबंधित पुलिस थाने को रेत की कार्यवाही करने से पहले पता नहीं चलना चाहिये नहीं तो वहां कुछ भी नहीं मिलेगा और आगे शुक्ला ने बताया कि उन्हें यह भी पता लगा कि वहां पुलिस विभाग के स्वागत में मटन की दावत दी गयी थी कथित रेत कारोबारियों के द्वारा दी गयी दावत में सभी ने मदिरा एवं मांस का सेवन किया जब रेड करने खनिज विभाग पहुंचा तो उसी आवेश में आकर घटना घटित हुई है ।
दलालों द्वारा बनाया जा रहा है दबाव
वही क्षेत्र में चर्चा है कि खनिज निरीक्षक के साथ हुयी मारपीट के मामले में अवैध रेत कारोबारी एवं आरोपियों पर कम से कम कार्यवाही हो इसका दबाव कथित दलालों द्वारा बनाया जा रहा है और दलालों का रूतबा इतना है कि उससे पुलिस महकमा और खनिज विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग भी अछूता नहीं है और बड़ी सक्रियता के साथ अदालत से लेकर सारे संबंधित विभागों के नुमाइंदों पर बेजा दबाव बनाकर व सेटिंग की जा रही है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal