ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 30/06/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन युवा टीम सिंगरौली सदस्य व वरिष्ठ समाजसेवी- सत्यनारायण बंसल और उनकी बच्ची शिम्पी बंसल जो दिल्ली से लौटते समय कोरोना संक्रमण जाँच में पॉजीटिव निकला था वही आज जिनका जाँच रिपोर्ट रीवा मेडिकल से निगेटिव निकला है जो इसके पूर्व में जिला अस्पताल बैढन के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में 14 दिन आयुसलेट थे ।

वही आज युवा टीम व व्यापार मण्डल के सदस्यों द्वारा अस्पताल परिसर में कोरोना को मात देने वाली शिम्पी बंसल व सत्यनारायण बंसल के साथ – साथ जिला अस्पताल में सेवाएं दे रहे डॉक्टर कोरोना योद्धा – डॉ. सन्तोष कुमार और डॉ. कीर्ति चौधरी व ड्यूटी लगे अस्पताल स्टाप सहित सभी को पुष्प गुच्छ व माल्यार्पण से स्वागत कर और श्रीफल साल प्रदान कर सम्मानित किया गया और इसके बाद मुँह मीठा कराया गया ।
14 दिन से कोरोना संक्रमण से लड़ रहे कोरोना बीर सत्यनारायण बंसल और कोरोना डॉ. संतोष कुमार के साथ-साथ समाजसेवी – एसडी गर्ग और व्यापार अध्यक्ष- राजाराम केसरी ने समाजहित में कहा कि बाहर से आये हुये लोग डॉक्टर से सम्पर्क कर होम कोरोनटाइन से संबंधित नियमो का पालन अवश्य करे और अन्य सुझाव हेतु अस्पताल परिसर में उन लोगो के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी ।
समाजसेवी – एसडी गर्ग ने कहा कि कोरोना पॉजीटिव से डरे नही और पॉजीटिव कोरोना संक्रमण खतरनाक नहीं है इनसे बचाव हेतु उपाय और सुझाव समाजहित में अति आवश्यक है और लापरवाही ही खतरनाक है और जैसे आप लोग आज देख रहे है सत्यनारायण बंसल और उनकी बच्ची शिम्पी बंसल जिला अस्पताल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में रहकर 14 दिन उपचार के बाद आज पॉजीटिव से निगेटिव हुये है डरने और घबराने की जरूरत नहीं है वही आज ससम्मान के साथ उनके घर पहुंचाया गया ।
उक्त अवसर पर डॉ. संतोष कुमार , डॉ. कीर्ति चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष- राजाराम केसरी, युवा से एसडी गर्ग, अनिल सोनी (कतारु), मिथिलेश मिश्रा, अभिलाष जैन, अजय जायसवाल, पीके शुक्ला, कोरोना आइसोलेशन वार्ड स्टॉप सहित समाजसेवी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal