ब्रेकिंग न्यूज – 05/06/2020
हिम्मत समाचार – (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार) सिंगरौली/जयन्त :- पुलिस अधीक्षक श्री टी.के. विद्यार्थी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर राघवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन में जयन्त चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह द्वारा कच्ची अवैध शराब की बिक्री करते दो आरोपी को गिरफ्तार किया।

इनका कहना है –
जयन्त चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया चोरीं-छिपे शराब की बिक्री कर अपराध को बढ़ावा दें रहें थे,मुखबिर द्वारा सूचना मिलते ही टीम के द्वारा घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ कर 130/20, 131/20, 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय भेज गया।
लॉक डाउन में शराब की बिक्री करते दो आरोपी नाम-सोनू पाण्डेय, पिता- स्वामी पाण्डेय, निवासी- नर्सरी जयन्त, अभयराज सिंह गोंड पिता- रघुनंदन सिंह निवासी-नर्सरी जयन्त को जयन्त पुलिस ने शराब के जखीरे के साथ जप्त कर गिरफ्तार किया।
उक्क्त कार्यवाही में भूमिका रही :- जयन्त चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में स.ऊ.नि- के.पी.सिंह बघेल, आर पी. सिंह, प्रा.आर.- प्रमोद तिवारी, रामायण द्विवेदी, भोला पटेल, आर.- शिवम सिंह चौहान, प्रकाश सिंह, शुखलाल सेन, जानकी तिवारी की अहम भूमिका रही।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal