ग्वालियर
महामारी के रूप में देशभर मेंफैले कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते प्रभाव और डबराशहर में 14 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी डबराशहर के लोग लापरवाही बरत रहे हैं। भीड़ के रूप में सड़कों पर तफरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों को ज्यादा खतरा है जो लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में हैं और कभी-कभार किसी जरूरी कार्य से बाहर निकलते हैं। सुबह के समय सब्जी के ठेलों पर मंडराती भीड़ और बैंक व कियोस्क सेंटरों के सामने शारीरिक दूरी के प्रति अनदेखी रोजाना देखी जा रही है। इधर ठाकुर बाबा रोड एरिया पूरी तरह से सील है। वहां एक ही परिवार के पांच लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना प्रतिबंधित है। इतना होने के बाद भी सुबह और शाम को लोग बिना मास्क के सड़कों पर तफरी करते रहते हैं। शनिवार को आठ और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इस तरह कुल 14 केस हो गए हैं। चिंतनीय बात ये है कि गंगाराम रोहिरा परिवार के पांच लोग पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा गंगाराम रोहिरा की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री में 200 से ज्यादा लोग सामने आ चुके हैं। इनकी लगातार सैंपलिंग कराई जा रही है।
कहीं महंगा न पड़ जाए दुकानें खोलना
चिंतनीय बात ये है कि डबरा अब कोरोना को लेकर हॉट स्पॉट बन गया है। इसके बाद भी कुछ दुकानदार कोरोना के प्रति अनेदखी बरत रहे रहे हैं। आधा शटर खोलकर दुकानदारी करते हैं। गली मोहल्लों में दुकानें खुली देखकर लोग सामान की खरीदारी करते रहते हैं। पुराना गाड़ी अड्डा रोड पर पुलिस की टीम ने सब्जी के ठेलों को हटाया, साथ ही दुकानों को बंद कराया। इधर गीता टॉकीज रोड पर भी कुछ दुकानें खुली हुई थीं। यह दुकानदार कोरोना के प्रति अनदेखी बरतते रहे।
मास्क लगाना अनिवार्य प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाना प्रशासन की ओर से अनिवार्य है। इसके बाद भी शहर में कई लोग मास्क लगाने से परहेज कर रहे हैं। इससे उनको तो खतरा है ही, साथ ही उनके परिवार के लोगों को भी खतरा है। लोग मास्क नहीं लगा रहे
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal