Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

दिल दुखाने वाला मंजर मजदूर बोले – चाहे सारी जमापूंजी खर्च हो जाए, बस घर पहुंच जाएं, तभी दिल को सुकून मिलेगा

ग्वालियर –
निकटवर्ती शिवपुरी में लखनऊ निवासी अभिषेक ने बताया कि अहमदाबाद में काम करता था। लॉक डाउन के चलते काम नहीं मिलने के कारण मैं अपने घर लौट रहा हूं। अहमदाबाद से आते समय एक लोडिंग वाहन में बैठकर लखनऊ के लिए निकले। उसने मुझे मेरी पत्नी रानी, 6 माह का बच्चे और 10 साल की बेटी को करैरा के पास उतार दिया। इसके बाद मैं पैदल यूपी बॉर्डर के तरफ जा रहा हूं।
चादर से बनाई सीट़
लॉक डाउन के चलते पूरे देश में लोग अपने घरों की ओर जा रहे है। इसी दौरान महाराष्ट्र से लखनऊ जा रहे मजदूरों से भरे ट्रक में अधिक संख्या में लोग होने के कारण जगह नहीं थी। ऐसे में कई मजदूर ट्रक के ऊपर एंगल पर कपड़ा बांध कर उसी में बैठ गया। यह नजारा करैरा फोरलेन पर गुरुवार की सुबह 11 बजे का है।
जुगाड़ से घर वापसी
दतिया के सेवढ़ा निवासी ठाकुरदास ने बताया कि वह गुजरात के नौसारी में रहकर अपने भाई के साथ मजदूरी करते थे। लॉकडाउन के चलते काम बंद होने से राशन की समस्या उत्पन्न हो रही थी। अपने घर वापसी का भी कोई साधन नहीं मिल रहा था। इसके बाद अपनी बाइक में जुगाड़ लगाई और पत्नी रामदेवी, बेटा विशाल, भाई शिव सिंह ,भाभी मीराबाई और दो भतीजे अंकित और अंकुश के साथ 12 तारीख को अपने गांव के लिए निकले। करैरा निकलने के बाद गाड़ी खराब हो गई जिसके बाद पैदल दिनारा तक आए और जुगाड़ गाड़ी को दुरुस्त कराया।
धूप से बचने टैंकर के नीचे बैठे
ललितपुर निवासी युवक प्रदीप ने बताया कि वह उज्जैन में अपने भाई राजेश के साथ मजदूरी का काम करता था और वही रहता था। लॉकडाउन के चलते काम बंद होने से काफी दिनों से परेशान था। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई बस में यूपी बॉर्डर पर सुबह 5 बजे आ गए और अब दोपहर के 12 बजे है कोई वाहन नहीं मिल रहा। ललितपुर जाने के लिए जिसके चलते अपनी पत्नी रचना 1 साल का बेटा आयुष औऱ चार साल की बेटी पूर्वी और भाई राजेश के साथ धूप से बचने के लिए पानी के टैंकर के नीचे बैठे थे। बस एक ही चिंता थी घर कैसे जा पाएंगे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...