Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बाहर के प्रदेश मे काम करने गये जिले के श्रमिको का जिले मे आगमन जारी – कलेक्टर

विगत दिवस जिले में आये 870 श्रमिको को किया गया होम क्वारेनटाईन – केवीएस चौधरी

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन बाहर के प्रदेश मे काम करने गये जिले के श्रमिको का जिले मे आगमन जारी है वही जिला कलेक्टर – केवीएस चौधरी के द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया है कि कोरोना संक्रमण के कारण विभिन्न प्रदेशों में फँसे जिले के 870 श्रमिको का विगत दिवस 13 मई को जिले मे आगमन हुआ है और उन्होने बताया कि विगत दिवस आने वाले श्रमिको मे जनपद पंचायत बैढ़न के 98 देवसर के 134 चितरंगी जनपद पंचायत क्षेत्र 474 तथा नगरीय क्षेत्र मे निवासरत 164 श्रमिको का जिले मे आगमन हुआ और जिनका विधिवत स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उन्हे होम क्वारेनटाईन किया गया है ।

कलेक्टर श्री चौधरी के द्वारा निर्देश दिया गया है कि श्रमिको को 14 दिनो तक अपने घरो से बाहर निकलने की अनुमति नही होगी अत्यावश्यक सामग्री चिकित्सकीय सुविधा के लिए 104 नंम्बर या 7587981392 ,7587981396 पर संम्पर्क कर आवश्यक वस्तुओ या मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के लिये जानकारी दे सकते है और साथ ही कलेक्टर के द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि 14 दिनो तक बाहर का कोई अन्य व्यक्ति इनके घरो मे नही जा सकता है और न ही इनके घर का कोई सदस्य बाहर कही जा सकता है और 14 दिनो की अवधि पूर्ण होने के पश्चात इनका मेडिकल परीक्षण कराया जायेगा और तब जाकर इनकी क्वारेनटाईन अवधि समाप्त मानी जायेगी।

कलेक्टर के द्वारा निर्देश दिया गया है कि बाहर से आया हुआ श्रमिक या इनके घर का कोई सदस्य अगर बाहर घूमता हुआ पाया जायेगा संबंधितो के विरूद्ध भारतीय दंण्ड संहिता की सुसंगत प्रावधानो के तहत कार्यवाही की जायेगी ।

आम जनो से अपेक्षा की गयी है कि क्वारेनटाईन किये गये संबंधित व्यक्ति या इनके परिजन अगर बाहर घूमते हुये मिले तो तत्काल उपरोक्त नंम्बरो पर संम्पर्क कर जानकारी से अवगत कराये।

औसतन 700 मजदूर रोजाना पहुंच रहे सिंगरौली: सहायक कलेक्टर

काम करने के लिये बाहर गये मजदूरों का गृह जिले में आगमन का सिलसिला तेज हो गया है और सिंगरौली जिले में रोजाना लगभग सात सौ मजदूर पहुंच रहे हैं और यह सिलसिला लगभग 10 दिनों तक जारी रहेगा ।

सहायक कलेक्टर- संघप्रिय (आईएएस) ने बताया कि दूसरे प्रदेशों से आने वाले मजदूरों को पहले बैढन स्थित राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में स्क्रीनिंग किया जा रहा है इसके बाद सभी मजदूरों को उनके गृह ग्राम चितरंगी, मोरवा, देवसर, बरगवां, आदि जगहों पर बसों द्वारा भेजा जा रहा है वही झारखंड जाने वाले मजदूरों के लिए झारखंड से बस बैढन चूनकुमारी स्टेडियम में पहुंच रही है और मजदूरों को स्टेडियम में भोजन आदि की व्यवस्था करायी जा रही है इसके बाद उनको बस द्वारा उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है ।

श्री संघप्रिय ने बताया कि दूसरे प्रदेशों से आने वाले मजदूरों को उनके घर 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन किया जा रहा है।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...