बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन महामारी कोरोना कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु तीसरे चरण के “लॉक डाउन” के दौरान जिला प्रशासन दिशा – निर्देशन में राजस्व विभाग – स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के कोरोना योद्धा अमले द्वारा बाहर के फंसे हुये व अन्य राज्यो के मजदूरों को स्वास्थ्य परीक्षण कर भोजन पानी व्यवस्था कर उनके गंतव्य स्थानों तक लगातार पहुंचाया जा रहा है ।

वहीं बाहर से आये हुये पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश – छत्तीसगढ़ और झारखण्ड के मजदूरों को डॉक्टर द्वारा चेकअप और रेडक्रास द्वारा भोजन पानी की व्यवस्था किया गया और वही साथ ही झारखंड के गढ़वा से आये हुये बस से जाया गया वही भोपाल – इंदौर में फसे ऐसे लोगों को बसों द्वारा सिंगरौली लाया गया जिनको उनके गंतव्य स्थानों पर जिला प्रशासन द्वारा पहुंचाने का काम जोरों से चल रहा है ।
ड्यूटी में तैनात मुख्य रूप से सहायक कलेक्टर- संघ प्रिय (आईएएस), सिंगरौली एसडीएम – ऋषि पवार, जिला चिकित्सालय के कोरोना योद्धा- डॉक्टर एवं नर्स, सिंगरौली नायब तहसीलदार- सुमित गुप्ता, पटवारी – दीपक सिंह, प्रभाकर सिंह, परिवहन विभाग और नगर निगम के अधिकारी – कर्मचारी के साथ – साथ जिला रेडक्रॉस कोऑर्डिनेटर – जयप्रकाश दुबे सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal