हिम्मत समाचार/ सोनभद्र/से देवराज कुमार की रिपोर्ट
सोनभद्र । गुजरात राज्य के मोहसाना से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से सोनभद्र आये प्रवासी श्रमिकों में से चार संदिग्धों का सैम्पल प्रयागराज भेजा गया था। 10 मई को दो

श्रमिकों की रिपोर्ट आई थी जिसमें एक नेगेटिव तथा दूसरा पॉजिटिव आने पर प्रशासनिक अमले में हड़कम्प मच गया था। वहीं प्रशासन शेष बचे दो अन्य श्रमिकों की जाँच रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। मंगलवार को शेष दो अन्य श्रमिकों का रिपोर्ट नेगेटिव आने पर प्रशासन ने राहत की साँस ली है। गौरतलब है कि 08 मई को गुजरात प्रान्त के मोहसाना से एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1076 श्रमिकों को लेकर सोनभद्र पहुँचने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी श्रमिकों की थर्मल स्कैनिंग करायी गयी जिसमें चार व्यक्तियों को बुखार की शिकायत मिली। आनन-फानन में चारों को जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती करा उनका स्वैब जाँच के लिए भेज दिया गया। लेकिन 10 मई को दो व्यक्तियों की आई जाँच रिपोर्ट में बहराइच निवासी एक व्यक्ति को कोरोना को पॉजिटिव की पुष्टि होने पर हड़कम्प मच गया। देर शाम उसे इलाज के लिए मण्डल स्तर पर विंध्याचल कोविड हॉस्पिटल भेज दिया गया। वहीं कल शेष बचे दो अन्य व्यक्तियोंकी जाँच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर प्रशासन ने राहत की साँस ली है।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal