ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 04/05/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा – निर्देशन में नवानगर थाना प्रभारी प्रशिक्षु- डीएसपी- आकांक्षा जैन के नेतृत्व में महामारी कोरोना वायरस संक्रमण बचाव हेतु खुले हुये दुकानों एवं अन्य जगहों पर जाकर सामाजिक दूरी बनाये रखने हेतु समझाइश दी गयी और वही नवानगर थाना प्रभारी – एएसआई – प्रधान आरक्षक व दल – बल के साथ गरीब बस्तियों में जाकर दाल – चावल – सब्जी पूड़ी भोजन तैयार करवाकर जरूरतमन्दों को पैकेट वितरण किया गया ।

मौके पर एएसआई – श्याम बिहारी दुबे, नृपेंद्र सिंह प्रआर- सुनील दुबे संजीत सिंह, जगदीश, गरुण, पुष्पेंद्र, कुलदीप सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal