ग्वालियर-
डबरा में प्रशासन की पहल पर कोरोना वायरस के संक्रमण को काबू में करने के लिए लोगों से किए गए जनता कर्फ्यू के आह्वान का असर रविवार सुबह से ही दिखने लगा था। डबरा में लोग जनता कर्फ्यू के नियमों का पालन कर रहे हैं। सड़कों पर केवल वही लोग नजर आ रहे हैं जिन्हें बहुत जरूरी काम हैं। लगभग सभी लोग घरों में बंद रहने को ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं।
शाम पांच बजते ही डबराग्वालियर में एक अलग ही माहौल देखने को मिला। लोगों ने घरों की खिड़कियों और छतों से थाली-ताली व शंख आदि बजाकर स्वास्थ्यकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों का आभार जताया। साथ ही कोरोना से लड़ने को एकजुटता दिखाने की प्रधानमंत्री की अपील का खासा असर दिखाई दिया। प्रशासन की ओर से जनता कर्फ्यू को सफल बनाए जाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जो लोग घरों से बाहर निकले भी उनको अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने समझाया कि ऐसा करके वह खुद और अन्य लोगों को जोखिम में डाल सकते हैं। अधिकारियों की बात सुन कर लोगों ने भी उनके आदेशों व प्रधानमंत्री की अपील का पालन करना ज्यादा उचित समझा।
जनता कर्फ्यू के मद्देनजर सुभाषगंज जवाहरगंज मुख्य मार्ग गाड़ी अड्डा रोड बसस्टेंडआदि इलाकों में भारी भीड़ रहती थी। लोगों की आवाजाही के साथ ही वाहनों की भी अच्छी-खासी भीड़ होती थी। लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए खुद को घरों में ही कैद रखना ज्यादा अच्छा समझा है। हालांकि एक राइस मिल और एक पोहा मिल पेसो की लालच में चलने की खबर आई,प्रशासन ने राइस मिल पर कार्यवाही की ,कमल टाकीज रोड पर पोहा मिल संचालक टीम के आने की सूचना पाकर बन्द करभाग गया,
थाली-ताली व शंख की आवाज सेसांय5बजते ही गूंजा डबरा, प्रशासन ,स्वास्थ्य और सुरक्षाकर्मियों का जतायाआभार
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal