ग्वालियर- महाराजबाड़े पर पुड़िया-सिगरेट बेचने वाले युवक ने अपना ठेला हटाए जाने से आहत होकर एसपी की जनसुनवाई में आत्महत्या किए जाने की चेतावनी दी है। इस संबंध में युवक द्वारा बाकायदा एक वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। महाराजबाड़े पर शासकीय प्रेस के पास पुड़िया-सिगरेट बेचने वाले कथित कांगे्रस नेता आनंद अग्रवाल द्वारा वायरल किए गए वीडियो में आरोप लगाया गया है कि उसे नगर निगम के मदाखलतकर्मी शशिकांत शुक्ला द्वारा अवैध वसूली को लेकर उसे परेशान किया जा रहा है, जब उसने उसे पैसे देने से इंकार कर दिया, तो उसका ठेला हटा दिया गया, जबकि महाराजबाड़े पर तमाम ठेले लगे हुए हैं। आनंद का कहना है कि उसने इसकी शिकायत निगमायुक्त, कोतवाली, एसपी सहित सभी वरिष्ठ अफसरों को की है, लेकिन कोई भी उसकी सुनवाई नहीं कर रहा, इसलिए मैं एसपी की जनसुनवाई में आत्महत्या करूंगा, जिसके जिम्मेदार निगमायुक्त, कोतवाली थाना प्रभारी व एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अफसर होंगे।
एसपी की जनसुनवाई में आत्महत्या किए जाने की चेतावनी
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal