ग्वालियर- वीआईएसएम कॉलेज में रंगो का त्यौहार होलिकात्सव मनाया गया। संस्थान परिसर में आज सुबह से ही सारा संस्थान परिवार पूरी तरह रंगो का त्यौहार मनाने के लिये उत्सुक दिखाई दिया। दोपहर 2 बजे से समस्त स्टॉफ संस्थान के प्रागण में एकत्रित हुआ, एक दूसरे को रंग-गुलाल एवं फूलो की होली के साथ होली की बधाई दी। इस अवसर पर कुछ कर्मचारियों ने होली से सम्बन्धित कबिताओं का पाठ किया। संगीत की धुनो पर डांस किया एवं एक दूसरे को होली के टाईटल दिये। इस अवसर पर कर्मचारियों के बीच रस्सा खीच प्रतियोगिता भी हुई साथ ही चेयररेस व एक मिनट प्रतियोगिताआें का भीे आनन्द लिया।
संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर, चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर एवं ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह ने प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर सभी का उत्साह बढ़ाया। डॉ. राठौर ने इस अवसर पर व्हीआईएसएम परिवार के सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्यौहार हमारे जीवन को उत्साह से भर देते है, जीवन की निरसता को खत्म करते है। होली का त्यौहार हमें गिले शिकवे दूर कर मिल जुलकर रहने का संदेश देता है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal