ग्वालियर
समाज और देश के लिए जो कार्य किए जाते हैं वह सभी के लिए लाभदायी होते हैं। यह पुरातन परंपरा है कि आप किसी भी रूप में दान करो वह आपको सद्मार्ग पर ले जाएगा। यह बात जेल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छटवें दिन कथाव्यास गोपालशरण महाराज ने कही।
श्रीमद् भागवत कथा में कथाव्यास ने पूतना वध, कान्हा की उबटन लीला, आदि को सुंदर ढंग से सुनाया। इसके बाद जेल में भगवान को 56 भोग लगाया गया। वहीं कथाव्यास ने कृष्ण की लीलाओं का गोपियों के साथ चीरहरण जैसी आध्यामिक लीलाओं का भी वर्णन किया। कथा के अंत में ढोलीबुआ महाराज, पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह, महेन्द्र सिंह यादव, सुनील शर्मा, आदि ने आरती की।
आज जेल में होगी राधाकृष्ण की मूर्ति स्थापित
केन्द्रीय कारागार में राधाकृष्ण की मूर्ति की स्थापना आज की जाएगी। कथा के यजमान जेल अधीक्षक मनोज कुमार, रश्मि साहू द्वारा स्थापित कराई जाएगी
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal