ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 11/02/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक- अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पूर्ण बहुमत से अत्यधिक सीट आने के उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी

सिंगरौली जिला संयोजक- अनिल द्विवेदी व आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष- रानी अग्रवाल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्तर पर विजय जुलूस पदयात्रा डीजे बाजा के साथ डिस्को भांगड़ा करते हुये नाचते गाते नारेबाजी के साथ पटाखा फोड़ते हुये एक दूसरे को मिठाइयां बांटते व खिलाते हुये जिले के इंदिरा चौक से लेकर एसपी कार्यालय तक विजय जुलूस पद यात्रा निकालकर जश्न मनाया गया और वही कार्यकर्ताओ में खुशी का माहौल देखने को मिला ।
वही विजय जुलूस समापन के दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष – रानी अग्रवाल ने कहा कि जिले में भ्रष्टाचार बेरोजगारी जैसे विभिन्न समस्याओं को लेकर अनवरत लड़ाई लड़ी जायेगी और अब चुप बैठने का वक्त नहीं है जैसे दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल के द्वारा लगातार संघर्ष देखा गया है सभी कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहें ताकि लोगों को हक अधिकार और न्याय दिलाया जा सके और वही विजय जुलूस का सफल संचालन ओमप्रकाश शाह ने किया ।
उक्त विजय जुलूस में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष- रानी अग्रवाल, जिला संयोजक – अनिल द्विवेदी, संभागीय पदाधिकारी – संदीप शाह, प्रेम अग्रवाल, जिला युवा संयोजक- ओमप्रकाश शाह, विधानसभा प्रभारी – राजेश सोनी, कुंबेश्वर जायसवाल, विवेक सोनी जटाशंकर जायसवाल, शिवम सिंह (मीडिया प्रभारी), अर्जुन शाह महिलाएं – पुरुष युवा कार्यकर्ता भारी संख्या शामिल रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal