बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन शासन के निर्देशानुसार भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में आज गुरूवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में मौन धारण किया गया ।

जिसमे देश कें स्वतंत्रता संग्राम शहीदों की स्मृति में कलेक्टर- केवीएस चौधरी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी- ऋतुराज, अपर कलेक्टर- बी.के पाण्डेय, सहायक कलेक्टर संघ प्रिय, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत- अनुराग मोदी सहित जिला पंचायत कार्यालय के अधिकारियो कर्मचारियो – जनप्रनिधिगणो के द्वारा 2 मिनट का मौन रखा गया ।
वही साथ ही जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं, निजी एवं सार्वजनिक उपक्रमों, विभिन्न वाणिज्य और उद्योग संघों ने दो मिनट का मौन धारण किया ।
www.badhtakarwan.co.
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal