

( बलिया) । बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के सहतवार रेलवे स्टेशन से रहुआँ तिवारी जाने वाला मार्ग पर शनिवार की सुबह में एक 35 वर्षिय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र के लोगो मे सनसनी फैल गयी। सुचना पर पहुँची सहतवार पुलिस ने शव को आस पास के लोगो से शिनाख्त कराने की बहुत कोशिश की। लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव का शिनाख्त नही हो पाया था। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया हास्पिटल भेज दिया।
शनिवार के सुबह रहुआँ तिवारी मार्ग पर गुजर लोगो ने रेलवे स्टेशन मोड़ से लगभग 100 मी पश्चिम दिशा मे रोड के किनारे पड़े एक 35 वर्षिय युवक का शव देख सहतवार पुलिस को सूचना दिया। सुचना मिलते ही सहतवार चौकी इन्चार्ज प्रमोदसिह मौके पर पहुँचकर युवक के शव को कब्जे मे लेकर उधर से गुजर लोगो से शिनाख्त कराने की बहुत कोशिश की। लेकिन युवक की शिनाख्त नही हो पायी। युवक नीला पाईन्ट,गेरुआ कलर का शर्ट,हरा सफेद सलेटी कलर का स्वेटर पहना था । उसके बगल मे उसकी टोपी शाल व चप्पल पड़ी थी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal