Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

गोली लगने से युवक की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम, युवती सहित 5 पर हत्या का केस

ग्वालियर
बजरिया थाटीपुर के एम ब्लॉक में दोपहर लगभग 1.30 बजे गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब एक युवक का शव अौर उसके पास ही एक कट्टा पड़ा मिला। गोली युवक की छाती में लगी थी। बताया यह भी गया है कि घटना के समय युवक के साथ एक युवती थी। घटना के बाद युवती ने युुवक के भानजे के फेसबुक अकाउंट पर युवक द्वारा गोली मार लेने का मैसेज किया था। मृतक की जेब में पुलिस को एक युवती का फोटो अौर उसका लिखा पत्र मिला। युवक की शादी अप्रैल माह में हो चुकी थी। वह विदिशा में एल ए‌ंड टी कंपनी में विधि सलाहकार बताया गया है। मृतक युवक के परिजन ने युवती व उसके परिजन पर हत्या का अारोप लगाते हुए मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग करते हुए रात में चौहान प्याऊ पर चक्काजाम किया। ढाई घंटे के चक्काजाम के बाद पुलिस ने युवती व चार अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया ।

थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि दोपहर लगभग 1.30 बजे सूचना मिली कि सरकारी क्वार्टर के एम ब्लॉक क्षेत्र में गोली चली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर एक युवक का शव पड़ा था। उसके सीने मंें गोली लगी थी अौर पास ही एक कट्टा पड़ा था। मृतक की शिनाख्त रवि (25) पुत्र पन्नालाल बंसल निवासी बजरिया के रूप में हुई।

विदिशा में एलएंडटी कंपनी में विधि सलाहकार था रवि

मृतक के हैंडवॉश कराए

घटना स्थल पर शव के पास ही कट्टा मिलने पर पुलिस ने फोरेसिंक विशेषज्ञ को बुलाया अौर मृतक के हैंडवॉश कराए। गोली युवक के सीने में लगी है। घाव से लग रहा है कि गोली नजदीक से चलाई गई। घाव पर ब्लैकनिंग भी लग रही है, लेकिन रिपोर्ट नहीं अाई है। समझा जा रहा है कि कट्टा लोड कर एक-दूसरे को धमकी देने के दौरान गोली चली हो।

2.30 घंटे लगाया जाम विधायक भी पहुंचे

युवती निर्मला व उसके साथियोें के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर परिजन और पड़ोसियों ने चक्काजाम कर दिया। मृतक के बहनोई संतोष ने बताया कि घटना के समय निर्मला व उसके चार साथी थे अौर उन्होंने षडयंत्र कर रवि को बुलाकर उसकी हत्या की है। चक्काजाम के दौरान एएसपी, सीएसपी व विधायक मुन्नालाल भी मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने युवती निर्मिला अोझा व चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...