Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*मिशन इंद्रधनुष अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ 6 जनवरी से*

– *जिला टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की*

– *चार विकास खण्ड एवं नगरीय इलाकों में चलेगा अभियान*

बलिया: नवजात शिशुओं और बच्चों में होने वाली जानलेवा बीमारियों जैसे पोलियो, खसरा-रूबेला, रोटा वायरस, डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी आदि से बचाने के उद्देश्य से 6 जनवरी से ‘सघन मिशन इंद्रधनुष के दूसरे चरण का अभियान चलाया जाएगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से वंचित बच्चों को वर्ष 2020 तक टीकाकरण करना है। यह अभियान जिले के नगरीय इलाकों के अलावा मुरली छपरा, हनुमानगंज, बांसडीह व रसड़ा ब्लॉक में चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि ईट- भट्ठों और मेहनत मजदूरी करने वाले परिवार के बच्चों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान देंगे।
सीएमओ डॉ प्रीतम कुमार मिश्रा ने बताया कि टीकाकरण से वंचित या आंशिक टीकाकरण वाले बच्चों को अभियान के तहत ग्यारह तरह की बीमारियों से बचाने वाले टीके लगाए जाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एके मिश्र ने इसके लिए होने वाले सर्वे की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन व अन्नपूर्णा गर्ग, एसीएमओ डॉ. केडी प्रसाद, डब्ल्यएचओ के प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी विभाग के अलावा समस्त पीएचसी-सीएचसी के प्रभारी मौजूद थे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...