Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बिजली कंपनी के नियम-एक घर में एक ही मीटर, खामियाजा किराएदारों को भी भुगतना पड़ रहा

ग्वालियर
सरकार की इंदिरा गृह ज्योति योजना के आने के बाद बिजली कंपनी ने नई नीति बनाई है। दरअसल इंदिरा गृह ज्योति योजना में प्रत्येक कनेक्शन पर 100 यूनिट बिजली पर 100 और 150 यूनिट पर 350 रुपए का फिक्स चार्ज निर्धारित किया है। ऐसे में जिन लोगों का बिल 150 यूनिट से अिधक आता है, वे अब दो मीटर लगाने की जुगाड़ लगा रहे हैं। बिजली कंपनी ने ऐसे लोगों पर लगाम लगाने के लिए यह फरमान जारी किया है, लेकिन यह नियम उन लोगों के लिए परेशानी का कारण है जिन्हें वास्तव में दूसरे मीटर की आवश्यकता हैजब इस संबंध में सीजीएम जीके भरदया से बात की तो उन्होंने कहा कि एक घर में एक ही मीटर लगाया जाएगा।

बिजली कंपनी के इस नियम का खामियाजा किराएदारों को भी भुगतना पड़ रहा है। पहले मकान मालिक की सहमति के बाद किराएदार के नाम से मीटर लग जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं हो पा रहा है। यदि वे मकान मालिक के मीटर से बिजली लेंगे तो यूनिट बढ़ जाएंगी और बिल अधिक चुकाना पड़ेगा। यदि वे खुद का मीटर लगवाएं तो उन्हें बिल कम चुकाना पड़ेगा। जबकि नए नियम के चलते किराएदार को मीटर का कनेक्शन मिलना बंद कर दिया गया है।

150 यूनिट से अिधक पर रेगुलर चार्ज

इंदिया इंदिरा गृह ज्योति योजना का लाभ सिर्फ 150 यूनिट की खपत होने पर ही मिलता है। यदि उपभोक्ता 150 यूनिट से अधिक बिजली जलाता है, तो उसे रेगुलर टैरिफ के हिसाब से साढ़े चार रुपए से लेकर 6.50 रुपए प्रति यूनिट तक भुगतान करना पड़ता है।

गड़बड़ी रोकने के लिए बनाया है नियम

यह नियम गड़बड़ी को रोकने के लिए बनाया गया है, क्योंकि उपभोक्ता योजना का फायदा लेने के लिए एक ही परिसर में एक से अधिक कनेक्शन ले रहे थे। इसी कारण यह व्यवस्था की गई है। जिन लोगों को पहले कनेक्शन मिल चुके हैं, उनकी भी लिस्ट तैयार कर कनेक्शन काटने की तैयारी की जा रही है। जीके भरदया, सीजीएम ग्वालियर रीजन, बिजली कंपनी0

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...