
मनियर बलिया ।कड़ाके की पड़ रही ठंड से शुक्रवार की अल सुबह शौच कर घर वापस लौटे रहे रिगवन मठिया निवासी किसान शिवबचन पर्वत 60बर्ष ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी अधिकारी नाना प्रकार के बहाने बाजी करते रहे। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मृतक शिवबचन पर्वत प्रत्येक दिन की भाँति शुक्रवार की अल सुबह शौच कर घर वापस काँपते हुए पहुचे दरवाजे पर लड़खड़ाते हुए गिर गये। अभी परिजन कुछ समझ पाते व हास्पिटल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि वे दम तोड़ दिये। परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे ।ठंड से मरने की सुचना परिजनों ने क्षेत्रीय लेखपाल को दी तो वे हड़ताल पर रहने का बहाना बनाकर मामले को टाल मटोल कर दिया। परिजनों के अनुसार जब इसकी सूचना तहसीलदार बाँसडीह को दूरभास से दी गयी तो वे मौका निरीक्षण करने के बजाय अपने पास मिलने के लिए बुला लिए ।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal