Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

हनीट्रैप मामले में ऑपरेशन क्लीन- जीतू के भाई और भतीजे की फैक्टरी ध्वस्त, 40 मिनट में मलबे में बदली

इंदौर- पोलोग्राउंड औद्योगिक क्षेत्र में ऑपरेशन क्लीन के तहत जीतू सोनी के भाई महेंद्र सोनी और भतीजे जिग्नेश सोनी की फैक्टरी को ढहाया गया। उद्योग विभाग और नगर निगम की जांच में फैक्टरी में अवैध निर्माण बताया गया है। नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की टीम सुबह साढ़े 7 बजे चार-पांच पोकलेन लेकर कारखाने में पहुंच गई थी। सिर्फ 40 मिनट में फैक्टरी मलबे के ढेर में बदल गई।

जब सुबह निगम और प्रशासन का दल कार्रवाई के लिए पहुंचा तो पता चला कि यहां ट्रांसफॉर्मर लगा है और बिजली के तार हैं। इस पर बिजली कंपनी के अधिकारियों को सूचित किया। बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने कनेक्शन काटकर तार हटाए। कुछ सामान बाहर निकाला गया। इसके बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान सोनी परिवार की ओर से वहां कोई नहीं था।

कारखाने के अंदर पीछे के हिस्से में प्लास्टिक के चार-पांच टैंकों में एसिड भी भरा हुआ था जो धातु की सफाई आदि में काम आता था। एक बार ऐसी भी स्थिति बनी जब पोकलेन का पंजा लगने से हल्का एसिड उछलकर बाहर आया तो कर्मचारी चिल्लाए। निगम उपायुक्त महेंद्रसिंह चौहान ने सावधानी से तोड़ने के लिए कहा और एसिड के टैंक वाले हिस्से की कार्रवाई रुकवा दी।

पोकलेन चलाने के दौरान एसिड उड़ने का भी डर था। इससे कोई हादसा हो सकता था, इसलिए आगे का पूरा भाग तोड़ने के बाद उस कोने की दीवार को छोड़ दिया गया, जहां एसिड के टैंक रखे हुए थे। कार्रवाई के दौरान कानून और व्यवस्था के लिए एसडीएम राकेश शर्मा, सीएसपी एसपीएस तोमर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

हनीट्रैप मामले मेंजिला कोर्ट में फरियादी और नगर निगम के निलंबित इंजीनियर हरभजन सिंह के धारा 164 में बयान हुए। सिंह ने बंद कोर्ट में आपबीती सुनाई। करीब एक घंटे तक वह बताता रहा कि कैसे आरोपितों ने उसे ब्लैकमेल कर परेशान किया। इस मामले में पुलिस सोमवार को आरोपितों के खिलाफ चालान पेश करेगी।

हरभजन ने 17 सितंबर को पलासिया थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि दो महिलाएं उसे ब्लैकमेल कर रही हैं और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर तीन करोड़ रुपए मांग रही हैं। 50 लाख रुपए पहली किस्त के बतौर देने की बात हुई है।

पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरती सिंह, मोनिका यादव, श्वेता विजय जैन, श्वेता स्वप्निल जैन, बरखा भटनागर और ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपित फिलहाल जेल में हैं।

इन आरोपितों के खिलाफ शनिवार को चालान पेश होना था लेकिन अब सोमवार को होगा। इस बीच शनिवार दोपहर बाद फरियादी हरभजन सिंह जिला कोर्ट पहुंचा। जज राकेश कुमार कुशवाह की कोर्ट में उसके बयान हुए जो करीब एक घंटा चले।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...