ग्वालियर-
शिवपुरी जिला अस्पताल में एक मरीज को एंबुलेंस में स्ट्रेचर पर लिटाकर रस्सी से बांध दिया। मरीज की ऐसी हालत देखकर हर कोई हैरान हो गया। बाद में पता चला कि मरीज को साल भर पहले कुत्ते ने काटा था। मानसिक हालत बिगड़ने पर उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। लेकिन वह एंबुलेंस में नहीं बैठ रहा था। मजबूरी में उसे बांधकर ले जाना पड़ा।
मुकेश कुशवाह (40) पुत्र गणेश कुशवाह निवासी न्यू ब्लॉक शिवपुरी एक साल पहले कुत्ते ने काट लिया था। शुरुआत में कुछ दिन इलाज कराया, लेकिन परिजन झांड़-फूंक के चक्कर में उलझे रह। जिससे उसकी मानसिक हालत खराब हो गई। कुछ दिन पहले भी मुकेश को शिवपुरी अस्पताल लाए। डॉक्टर ने ग्वालियर रैफर कर दिया तो वह एंबुलेंस से उतरकर भाग गया। परिजन भी काफी परेशान हो गए।
रविवार को फिर से मुकेश को शिवपुरी अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने रैफर कर दिया तो वह पत्थर लेकर इधर-उधर भागने लगे। सुरक्षा गार्डों की मदद से एंबुलेंस में बिठाला तो हाथ से खिड़की का कांच फोड़ दिया। जोर आजमाइश करते देख रस्सी मंगवानी पड़ी और मुकेश को स्ट्रेचर पर लिटाकर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद एंबुलेंस से उसे ग्वालियर ले गए।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal