ग्वालियर
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था ला इलाज बनी हुई है। अल्ट्रासाउंड करवाने पहुंचने वाली प्रसूताओं को बिना जांच के ही वापस लौटना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर की व्यवस्था तक नहीं कर सका। अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों की बेटिंग एक माह से भी ऊपर जा पहुंची है। इधर स्टाफ की हाजिरी में भी गड़बडी मिली है। प्रशासनिक अफसरों के निरीक्षण में जो कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे उनकी वेतन काटने के अफसरों ने निर्देश दिए थे। पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने अफसरों के निर्देशों को ताक पर रखते हुए कर्मचारियों को पूरी वेतन दे दी है। उधर डीआईसी मैनेजर बेधड़क होकर सप्ताह में एक दिन आकर पूरे सप्ताह की हाजिरी रजिस्टर में चढ़ा रहे हैं। पर इन अव्यवस्थाओं पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है।
मरीजों की परेशानी से नहीं सरोकार-
प्रसूतिगृह में कार्यरत गायनिक डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड का प्रशिक्षण ले रखा है। जिला अस्पताल में तैनात कुछ डॉक्टरों ने भी अल्ट्रासाउंड का प्रशिक्षण लिया है। पर इन डॉक्टरों की ड्यूटी सिविल सर्जन द्वारा कभी अल्ट्रासाउंड पर नहीं लगाई जाती है। भले ही प्रसूताएं व गंभीर मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड हुए लौटना पड़े। पिछले तीन दिन से अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटका हुआ है जब सोमवार को मरीज व उनके अटेंडेंटो ने हंगामा किया तो सिविल सर्जन ने डॉक्टर उपलब्ध न करवाते हुए एक नोटिस चस्पा करवा दिया कि डॉक्टर अवकाश पर है इसलिए अल्ट्रासाउंड नहीं हो सकते।
डीआईसी में पसरी गंदगी,रिकोर्ड तक मैंनेटेन नहीं-
जिला अस्पताल परिसर में स्थित जिला शीघ्र हस्ताक्षेप केन्द्र (डीआईसी)में गदंगी पसरी हुई है। ऐसी गंदगी में बच्चोंकी किस तरह से कर्मचारी काउंसलिंग करते होंगे कोई नहीं जानता। न तो डीआसी के अफसरों के पास कोई रिकोर्ड है न कोई जानकारी। जबकि प्रशासनिक अफसर हर दिन जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचते पर इस ओर ध्यान किसी का नहीं गया। अभी हाल ही में 15 दिन पहले ट्रांसफर लेकर आए डीआईसी के मैनेजर आरके शर्मा बताते हैं कि यहां पर उन्हें चार्ज तक नहीं मिला और न हीं कोई रिकोर्ड मौजूद है जिससे पता चले कि इस फायनेसियल ईयर में क्या काम हुआ। पर गजब की बात यह है कि हाल ही में इन्दौर से स्थानांतरण लेकर आए मैनेजर आरके शर्मा सप्ताह में एक दिन आए और पूरे सप्ताह की हाजिरी रजिस्टर में लगा दी।
एसएनसीयू में लगाते हाजिरी-
मैं एसएनसीयू में लगी बायोमेट्रिक मशीन पर हाजिरी लगाता हूं। इसलिए जरुरी नहीं कि हाजिरी रजिस्टर में लगाऊं। लेकिन फिर भी लगा देता हूं, और मेरे लिए तो 12 दिन फील्ड में रहने के नियम हैं। मेरी हाजिरी की जानकारी लेने से अच्छा है कि पुराने मैनेजर का पता करें, वह तो माह में एक दिन ही आते थे, ऐसा स्टाफ ने बताया। डीआईसी कार्यालय में गंदगी पसरी मानो महिनों से सफाई न हुई हो। सीएमएचओ से बात कर स्टाफ के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगवाएंगे
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal