Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

साहब कभी इधर भी इनायत हो जाये स्थानीय ने लगाया आरोप कहा क्या “स्वच्छता अभियान सर्वेक्षण – 2020” गनियारी में नही लागू होता है ? दुकानदारों द्वारा नालियों पर अतिक्रमण जारी, बज- बजाती नालियां एवं नाली में उगे झाड़ स्थानीयो ने सफाई करवाने की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 09/12/2019

BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली गनियारी इंदिरा वार्ड क्र. 41 बीजपुर मेन रोड गनियारी में आये दिन सड़क जाम यातायात की अव्यवस्था बनी रहती है ।

वही स्थानीय लोगो का कहना है कि क्या यहां गनियारी में “स्वच्छता अभियान सर्वेक्षण- 2020″लागू नहीं होता है जबकि मुख्य बाजार से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर गनियारी मेन रोड गाँव दिखता है केवल बस स्टैंड – सब्जी मंडी – जिला अस्पताल, मल्हार पार्क, अम्बेडकर चौक – कोतवाली चौराहा जैसे जगहो पर स्वच्छता अभियान ही सीमित है और वही मेन रोड में सीमेंट – सरिया – गिट्टी, सीमेंट सीट छत दुकानदारों द्वारा नाली के ऊपर पूरी तरह से अतिक्रमण किया गया है और जो भरी नालियां बज – बजाती रही है और कहि – कहि नालियों में बड़े बड़े झाड़ उगे हुये है नालियों का पता ही नही है वही न तो जनप्रतिनिधि ध्यान देते है, न ही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी – कर्मचारियों का ध्यान जाता है और इसके कुछ माह पूर्व में नालियों की सफाई करने में सफाई कर्मियों को दिक्कतो का सामना करना पड़ता है जो नालियां आज भी अतिक्रमण की चपेट में है जो फोटो में ही अपने आप खुद ही खुद बयां कर रहा है ।

वही गनियारी मेन रोड में वेल्डिंग दुकानदारों द्वारा सड़को पर बकायदे दरवाजा – खिड़की – गेट वगैरह जोड़ाई वेल्डिंग का कार्य किया जाता है कुछ लोग तो अपने घरों के सामने सड़को पर पार्किंग मान चुके है जिससे लोगो को आवा – जाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता है और यातायात प्रभावित होने से अक्सर सड़क जाम देखने को मिलते रहते है ।

जिससे जनहित में संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं कि नालियों के ऊपर अतिक्रमण हटाकर बज – बजती भरी नालियां एवं नालियों में उगे झाड़ की साफ – सफाई हो और यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित हो सके ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...