बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बैढ़न क्षेत्र से विगत 3 माह में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की गयी (1) अप. क्र. 660/19 धारा 379 भादवि फरियादी- सीताशरण शाह निवासी ग्राम- पिपरा कुरंद की मोटरसाइकिल हीरो होंडा क्र. एमपी 66 एमडी 7989 (2) अप. क्र. 674/19 धारा 379 भादवि फरियादी मोहम्मद अकील निवासी कुंदन एजेंसी के पास बैढ़न की हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक यूपी 64 यस 4103 (3) अप. क्र. 858/19 धारा 379 भादवि फरियादी- मनोज कुमार जायसवाल निवासी- ग्राम कुम्हिया थाना माडा की न्यायालय परिसर बैढ़न के सामने से चोरी गयी, मोटरसाइकिल होंडा ड्रीम योगा क्र. एमपी 66 एमडी 0812 (4) अप. क्र. 859/19 धारा 379 भादवि फरियादी संजय कुमार जायसवाल निवासी- बिलौंजी की मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर क्र. एमपी 66 एम 6273 (5) अप. क्र. 860/19 धारा 379 भादवि फरियादी बुद्ध सागर शाह निवासी- कंजी की मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस क्रमांक एमपी 53 1815 कुल कीमती 2,50,000 रुपये की अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी कर ली गयी थी।
उक्त चोरी की वारदातों को चुनौती के रूप में लेते हुये जिला पुलिस अधीक्षक – अभिजीत रंजन द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर अनिल सोनकर एवं कोतवाली थाना प्रभारी बैढ़न नगर निरीक्षक -अरुण पाण्डेय को चोरी के खुलासे हेतु निर्देशित किया गया था ।
वही जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोतवाली बैढ़न पुलिस द्वारा लगातार सुराग रस्सी कर मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी (1) अख्तर अंसारी पिता- कासिम अंसारी उम्र 26 वर्ष निवासी- शांतिमोहल्ला गनियारी (2) हकीम उर्फ पपुल्ला पिता मोहम्मद यूसुव खान उम्र 27 वर्ष निवासी हिरर्वाह (3) मोहम्मद कलीम पिता- मोहम्मद अलाउद्दीन उम्र 28 वर्ष निवासी हिरर्वाह (4) गोपी गुप्ता पिता- सुदर्शन गुप्ता उम्र 26 वर्ष निवासी गनियारी (5) सुधीर विश्वकर्मा पिता सत्यनारायण विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी- सिंपलेक्स कॉलोनी विंध्यनगर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गटी तो उक्त आरोपियो द्वारा गिरोह बनाकर उक्त चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया गया और वही पूछताछ पर आरोपियो द्वारा अपने जरूरतों को को पूरा करने के लिये उक्त चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया गया है और आरोपियो ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिये अपने साथ एक मोटरसाइकिल मकैनिक आरोपी – सुधीर विश्वकर्मा निवासी- सिंपलेक्स कॉलोनी विंध्यनगर को रखा गया था ।

आरोपियो द्वारा चोरी की गयी मोटरसाइकिलों को नंबर प्लेट बदलकर अन्य गाड़ियों का नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल किया करते थे वही अनुसंधान के आधार पर प्रकरण में धारा 420, 34 भादवि बढ़ायी गयी है उक्त पकड़े गये आरोपियों में से गैंग लीडर आरोपी – हकीम उर्फ पपुल्ला शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध एक दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है और कोतवाली बैढ़न में निगरानी सूची में सूचीबद्ध है और आरोपी अख्तर अंसारी भी शातिर चोर है जिसके विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मामले पंजीबद्ध हैं उक्त पकड़े गये आरोपियों से अन्य प्रकरणों के संबंध में भी पूछताछ जारी है और अन्य मामलों का खुलासा होना संभावित है ।
वहीं आज से लगभग 6 वर्ष पूर्व में एक बाइक चोरी हुई थी जिसकी रिपोर्ट बैढन थाना में दर्ज करायी गयी थी जो आज बाइक मिलने की खुशी में अपनी आप बीती बतायी और सिंगरौली पुलिस को धन्यवाद सम्प्रेषित किया ।
उक्त चोरी की वारदातों का खुलासा जिला पुलिस अधीक्षक- अभिजीत रंजन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर- अनिल सोनकर के दिशा – निर्देशन में कोतवाली टीम द्वारा किया गया है ।
उक्त घटनाक्रम खुलासा में कोतवाली थाना प्रभारी नगर निरीक्षक- अरुण पाण्डेय, गोभा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक- रामजी शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक- उग्रभान वर्मा, प्र.आरक्षक- अरविंद द्विवेदी, रमेश कुमार मिश्रा, दीप नारायण, संतोष बैस,आरक्षक- संदीप सिंह, महेश पटेल, पंकज सिंह, श्यामसुंदर बैस, प्रवीण सिंह, मोहम्मद कौसर की अहम भूमिका रही हैं ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal