ओरछा- अयोध्या कहे जाने वाली बुंदेलखंड की भगवान श्रीरामराजा सरकार की नगरी ओरछा में रविवार को श्रीराम विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आयोजन में बुंदेलखंड के अलावा कई जिलों से लगभग 50 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। महोत्सव की मंगल बेला पर धार्मिक नगरी ओरछा को दुल्हन की तरह सजाया गया है जगह जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं।
ओरछा में दूल्हा बने श्रीरामराज सरकार पर हुई पुष्प वर्षा।
श्रीराम राजा सरकार की बारात रात 8 बजे से मंदिर से राजशी वैभव के साथ निकाली गई। बारात के मंदिर से निकलते ही सशस्त्र पुलिस बल द्वारा दूल्हा बने राजाराम को गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद प्रभु राम पाली में विराजमान होकर नगर के प्रमुख प्राचीन और विभिन्न् मार्गों शास्त्री नगर, गणेश दरवाजा, नझाई मोहल्ला होते हुए नगर केे प्रमुख चौराहों पर स्थित जनक मंदिर पहुंची।
जहां पुजारी राजा जनक के रूप मेें दूल्हा रामराजा का टीका कर बारात की अगवानी की। इसके बाद वैदिक रीति अनुसार विवाह की सभी रस्में हुई। वरयात्रा मं धर्मध्वज बैंडवाजे, विद्युत सजावट के साथ साथ धार्मिक कीर्तन मंडली रामधुन के साथ रही। नगर के हर द्वार पर दूल्हा बन राजाराम का पारंपरिक मंगल गीत गायन करते तिलक किया गया।
घर-घर हुआ राजाराम का तिलक
नगर के हर द्वार पर दूल्हा बने राजाराम का पारम्परिक मंगल गीत गायन करते हुए तिलक किया गया। इस अवसर पर नगर में जगह-जगह मंगल कलश सजाकर श्री रामराजा सरकार की बारात पर पुष्प वर्षा की गई। बारात रामराजा मंदिर से नझाई मुहल्ला, शास्त्री नगर, गणेश दरवाजा होती हुई, नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित जनकजी के मंदिर पहुंचे जहां मंदिर के पुजारी राजा जनक के रूप में दूल्हा रामराजा का टीकाकर बारात की अगवानी की। इसके बाद वैदिक रीति रिवाज अनुसार विवाह की सभी रस्में हुईं। श्री रामविवाह उत्सव पर रात में मंदिर के बाहर प्रांगण में श्री रामराजा सेवा दल के संयोजन में कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया गया।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal