ग्वालियर
हाउसिंग बोर्ड के अफसरों ने ग्वालियर बायपास के नजदीक डोंगरपुर-पुतलीघर योजना के तहत तैयार किए गए कादंबरी नगर की ठेकेदार फर्म की 60 लाख रुपए की सुरक्षा निधि गुपचुप तरीके से वापस कर दी। अफसरों को यह राशि 25 मार्च 2024 तक गारंटी के तौर पर अपने पास रखनी थी और जरूरत पड़ने पर इसी राशि से मकानों की मरम्मत के काम कराए जाने थे, लेकिन उन्होंने 1.62 करोड़ की परफॉर्मेंस गारंटी से पहले ही सुरक्षा निधि रिलीज कर दी।
कादंबरी नगर प्रोजेक्ट के तहत 19 एमआईजी डीलक्स, 42 एमआईजी सीनियर, 79 एमआईजी जूनियर, 80 एलआईजी सीनियर और 53 ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण कराया गया था। यहां बच्चों के खेलने के लिए पार्क भी विकसित किए गए हैं। इन भवनों को हाउसिंग बोर्ड ने 17 लाख रुपए से लेकर 40 लाख रुपए तक में बेचा था।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal