ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 22/11/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर– केवीएस चौधरी के निर्देशानुसार शहर को सुदृण एवं सुंदर बनाने हेतु नगर पालिक सिंगरौली के अमले द्वारा आज सुबह में सब्जी मंडी काली मंदिर रोड के आस पास अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है जिसमें व्यापारियों में मोहलत माँगते दिखे जबकि इसके पूर्व में नपानि सिंगरौली द्वारा समय दिया गया था जेसीबी द्वारा हटाने को लेकर कुछ व्यापारियों में रोष दिखा और वही गरीब दुकानदारों द्वारा शिकायत है कि दुकान के बरामदे में शटर लगाकर और आने – जाने – वाले गलियारों को पूरी तरह से अतिक्रमण के चपेट में है जैसे देशी – विदेशी शराब दुकान – गल्ला मंडी – बस स्टैंड के सामने इत्यादि जगहों पर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है ।

मौके पर सिंगरौली एसडीएम- ऋषि पवार, नगर पालिक निगम आयुक्त – शिवेंद्र सिंह, उपायुक्त- आरपी बैस, मुख्य कार्यपालन यंत्री- व्हीपी उपाध्याय, टीम स्वच्छता प्रमुख – अमित सिंह, एसडीओ- आरके जैन, रत्नाकर गजभिए, प्रवीण गोस्वामी, जीतेंद्र सिंह, संतोष तिवारी अशोक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी साथ ही स्थानीय थाना के पुलिस एसआई- मुकेश झारियां, प्रधान आर. पिंटू राय सहित भारी संख्या में पुलिस बल और नपानि के सफाई कर्मी एवं स्वच्छता टीम के लोग भारी संख्या में मौजूद है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal